{"_id":"6a9c1741d03d13c52f0348b1","slug":"cheque-deposited-in-bank-then-disappeared-rs-4-40-lakh-withdrawn-using-fake-aadhaar-and-forged-signature-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: चेक बैंक में जमा, फिर हुआ गायब; फर्जी आधार और जाली हस्ताक्षर से 4.40 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: चेक बैंक में जमा, फिर हुआ गायब; फर्जी आधार और जाली हस्ताक्षर से 4.40 लाख निकाले
Sat, 05 Sep 2026 06:52 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:52 PM IST
सार
राजधानी में भारतीय स्टेट बैंक की तात्यापारा शाखा से एक चेक गायब होने और फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर 4.40 लाख रुपये निकालने की धोखाधड़ी सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में भारतीय स्टेट बैंक की तात्यापारा शाखा से एक चेक गायब होने और फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर 4.40 लाख रुपये निकालने की धोखाधड़ी सामने आई है। तात्यापारा निवासी आनंद कुसरे ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में आरोप है कि बैंक में संग्रहण के लिए जमा कराया गया उनका एकाउंट पेयी चेक गायब हो गया। इसके बाद जालसाजों ने फर्जी आधार कार्ड और जाली हस्ताक्षर से एसबीआई की संतोषी नगर शाखा से पूरी राशि नकद निकाल ली।
शिकायत के अनुसार आनंद कुसरे ने अपनी संपत्ति बेचने का सौदा सोनम वर्मा के साथ किया था। सौदे के तहत रजिस्ट्री से पहले सोनम वर्मा ने 14 जुलाई की तारीख का 4.40 लाख रुपये का एकाउंट पेयी चेक आनंद कुसरे के नाम जारी किया था। पीड़ित आनंद ने यह चेक 15 जुलाई को एसबीआई की तात्यापारा शाखा स्थित अपने बैंक खाते में जमा कराया था।
बैंक से चेक गायब, बताया-सिर्फ पर्ची है
आनंद कुसरे ने 16 जुलाई को अपने खाते में राशि जमा होने की जानकारी ली। खाते में रकम नहीं आने पर पूछताछ करने पर 17 जुलाई को बैंक कर्मचारियों ने बताया कि चेक गुम हो गया है और केवल जमा पर्ची उपलब्ध है। इसके बाद 20 जुलाई को पीड़ित जब पुनः बैंक पहुंचे तो पता चला कि चेक की पूरी राशि एसबीआई की संतोषी नगर शाखा से नकद निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन
फर्जी आधार और जाली हस्ताक्षर का खेल
संतोषी नगर शाखा पहुंचकर जब पीड़ित ने दस्तावेज देखे, तो चेक के पीछे उनके जाली हस्ताक्षर थे। रकम निकालने वाले व्यक्ति ने रिकॉर्ड में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था। भुगतान के लिए इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड में नाम आनंद का था, लेकिन फोटो किसी दूसरे व्यक्ति की लगी हुई थी। आधार संख्या और पता भी वास्तविक दस्तावेज से अलग पाए गए। बैंक प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की फोटो उपलब्ध कराई है, जिसमें रकम निकालने वाला व्यक्ति नजर आ रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, चेक और भुगतान से जुड़े दस्तावेज की गहनता से पड़ताल कर रही है।