{"_id":"639b0f36b00b54096c0e2656","slug":"cheated-95-thousand-from-five-people-on-pretext-of-government-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रिश्तेदार ने ही ठग लिया, दोस्तों से भी ले लिए 95 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रिश्तेदार ने ही ठग लिया, दोस्तों से भी ले लिए 95 हजार रुपये
Thu, 15 Dec 2022 05:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:43 PM IST
सार
नौकरी नहीं मिलने पर लोगों ने अपने रुपये मांगने शुरू किया, लेकिन आरोपी टालते रहे। इस पर लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने शैलेंद्र और उसके साथी खिलेंद्र को गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दो शातिरों ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों से 95 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पहले अपने ही रिश्तेदार को शिकार बनाया। फिर उसी के परिचित चार अन्य को भी स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही थी। जब नौकरी नहीं लगी तो लोगों ने अपने रुपये मांगे, पर आरोपी टालते रहे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सनत रात्रे ने बताया की रामगोपाल दिनकर मेऊ का रहने वाला है। उसने मामला दर्ज कराया है कि शैलेंद्र मांडले उसका रिशेदार है। उसका घर में भी आना-जाना रहता था। आरोप है कि शैलेंद्र ने उसे स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वॉय बनवाने का झांसा दिया। इसके लिए तीन लाख रुपए मार्च में ले लिए। शैलेंद्र की बातों में आकर रामगोपाल ने गांव के ही चार परिचितों को भी इस बारे में बताया।
विज्ञापन
इस पर चारों को भी रामगोपाल ने शैलेंद्र से मिलवा दिया। शैलेंद्र ने सभी को अलग-अलग विभाग में नौकरी लगवाने की बात करते हुए उनसे रुपये ले लिए। उनमें नरेश टंडन से शिक्षक के लिए 15 हजार, 64 साल के बुजुर्ग तेरसराम कुर्रे को वार्ड ब्वॉय बनाने के लिए एक लाख 50 हजार, रामगोपाल को फुट विभाग में नौकरी दिलवाने डेढ़ लाख, धरमलाल से दो लाख ले लिए। रुपये देने के पांच माह बाद भी नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन