{"_id":"6326cd7b8044545fff1df670","slug":"chattisgarh-congress-to-hold-meeting-decision-on-organisation-elections-to-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: संगठन के चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, सीएम बोले-जनता को मिल रहा हर योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: संगठन के चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आज, सीएम बोले-जनता को मिल रहा हर योजना का लाभ
Sun, 18 Sep 2022 01:33 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:33 PM IST
सार
कार्यक्रम के तहत किसानों, छात्रों और आदिवासी लोगों से संबंधित सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही योजनाओं से संबंधित लोगों से फीडबैक लेना भी शामिल है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
- फोटो : self
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने वाली कांग्रेस की बैठक में संगठन की राज्य इकाई को लेकर अहम निर्णय लिए जाने है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और राज्य के अन्य नेता शामिल होंगे। इस बीच, सीएम बघेल राज्य सरकार के 'भेंट-मुलकत' कार्यक्रम के लिए बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेलौदी और जेवरतला का दौरा करेंगे.
इससे पहले बुधवार को बघेल ने रायगढ़ का दौरा किया था। कार्यक्रम के तहत किसानों, छात्रों और आदिवासी लोगों से संबंधित सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही योजनाओं से संबंधित लोगों से फीडबैक लेना भी शामिल है। यदि उनके कार्यान्वयन के संबंध में कोई समस्या है तो उन मुद्दों को हल करने के लिए कार्रवाई की जाती है।
'भेंट-मुलकत' कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, बघेल ने एएनआई को बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से जुड़ी समस्याएं सरकार तक आती है। जिसके बाद आदिवासियों, महिलाओं, मजदूरों, किसानों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, जिसका लाभ लाभार्थियों को दिया जा रहा है। यह भी सुनिश्चित किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं के बारे में आगे बताया कि हाट बाजार क्लिनिक योजना के साथ हम बहुत सफल रहे हैं, हमें श्री धनवंतरी योजना के तहत सस्ती दवाएं भी मिल रही हैं और हम डॉ खुशचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के तहत 20 लाख रुपये तक की सहायता दे रहे हैं। शिक्षा की तरफ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल और हिंदी स्कूल, इसकी बड़ी मांग है। पिछले साल 279 स्कूल हमारे द्वारा संचालित किए गए थे और 422 स्कूल अगले शिक्षा सत्र से शुरू होंगे। इस तरह, 700 स्कूल शुरू किए जाएंगे ।