Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chances of thunderstorm and rain in Chhattisgarh today, possibility of hail and lightning at many places

CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज अंधड़-बारिश के आसार, कई जगहों पर ओले और बिजली गिरने की संभावना, जानें मौसम का मिजाज

Sat, 26 Apr 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 26 Apr 2025 10:39 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सकती है। आज शनिवार को कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ ओले गिरने की संभावना है। मेघगर्जन जिससे कहीं-कहीं पर बिजली गिर सकती है।

विज्ञापन
Chances of thunderstorm and rain in Chhattisgarh today, possibility of hail and lightning at many places
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सकती है। आज शनिवार को कुछ इलाकों में अंधड़ के साथ ओले गिरने की संभावना है। मेघगर्जन जिससे कहीं-कहीं पर बिजली गिर सकती है। इस दौरान हल्की बारिश भी होगी। तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 26 से 28 तारीख तक कुछ जगहों पर गरज-चमक, वज्रपात और एक दो जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा 50-60 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलाने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


इस दौरान 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों के बाद दिन का पारा चार डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शनिवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेगी। हल्की धूप देखने को मिल सकता है। वहीं शाम के समय यहां गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि मराठवाड़ा के उत्तरी भाग से मन्नार की खाड़ी तक आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होते हुए औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर उत्तर-दक्षिणी गर्त बना हुआ है। जिसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। आज से दो दिनों तक प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 


प्रदेश के एक दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलाने की संभावना है। साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे गर्म रायपुर रहा है। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed