फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGPSC Released Advertisement For recruitment Of 189 Posts

CGPSC: आरक्षण विवाद के बीच 189 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, भाजपा बोली- युवाओं के साथ मजाक

Sun, 27 Nov 2022 03:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Nov 2022 03:57 PM IST
सार

इस भर्ती से पहले ही हाईकोर्ट से आरक्षण को लेकर आए फैसले के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने इंटरव्यू के कई नतीजे रोक दिए थे। आयोग के अफसरों का कहना है कि जब तक राज्य सरकार की तरफ से स्पष्ट निर्देश नहीं मिल जाते हैं, नतीजे जारी नहीं किए जाएंगे। इसलिए नई नियुक्तियों को लेकर भी असमंजस स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन
CGPSC Released Advertisement For recruitment Of 189 Posts
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल सेवा के 189 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। हालांकि इस पर डीएसपी पद के लिए विज्ञापन नहीं है। जानकारों का कहना है कि ऐसा पहलनी बार हुआ है। वहीं भाजपा ने आरक्षण विवाद के बीच CGPSC के विज्ञापन जारी करने को कांग्रेस सरकार का युवाओं के साथ मजाक और षड्यंत्र बताया है। 

विज्ञापन


20 दिसंबर तक आवेदन, 12 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा
सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन एक से 20 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी 2023 को होगी। आयोग की ओर से लगातार हर साल संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को ही सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की जाती है, इस बार भी ऐसा ही किया गया है। हालांकि आयोग ने डीएसपी के एक भी पद को अपने भर्ती विज्ञापन में शामिल नहीं किया है, लेकिन इस बार क्लास-2 के पदों को भर्ती में जगह दी गई है। 
विज्ञापन


इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

  • डिप्टी कलेक्टर - 15 
  • राज्य वित्त सेवा अधिकारी- 4 
  • जेल अधीक्षक-16 
  • खाद्य अधिकारी सहायक संचालक- 2
  • जिला आबकारी अधिकारी- 2
  • जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी-5 
  • जिला पंजीयन- 1 
  • राज्य कर सहायक आयुक्त- 7
  • अधीक्षक जिला जेल- 3 
  • रोजगार अधिकारी-1 
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी- 9
  • लोक सेवा अधिकारी-26 
  • आबकारी उपनिरीक्षक-11
  • निरीक्षक-16
  • सहायक जेल अधीक्षक-16 
  • नायब तहसीलदार- 70 

पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को निराशा 
पुलिस विभाग में भर्ती के लिए तैयारी वाले युवाओं को आयोग ने झटका दिया है। सब इंस्पेक्टर की भर्ती की तैयारी करने वाले युवा आयोग की परीक्षा की भी तैयारी कर रहे हैं। जिससे वे डीएसपी पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकें। अब डीएसपी भर्ती को विज्ञापन में ही जगह नहीं दी गई है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में आवेदन से पहले इन पदों को भी शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा ने भर्ती विज्ञापन को लेकर साधा निशाना
भाजपा महामंत्री और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी ने कहा कि, संविधान दिवस पर सीजीपीएसी की वेकेंसी को लेकर आवाज उठाई थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने आनन-फानन में केवल राजनीति करने के लिए भर्ती निकाली। यह है कि पहली बार बिना आरक्षण रोस्टर के विज्ञापन निकाल दिया गया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार षड्यंत्रों और साजिशों पर काम कर रही है। जिन लोगों ने आरक्षण के खिलाफ हाईकोर्ट में प्रिटिशन लगाया, उनको कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। यह स्पष्ट करता है कि ये षड्यंत्रों से काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed