फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGBSE Revaluation result: Students' luck shines after rechecking, 26 new names added to 10th-12th merit list

CGBSE Revaluation result: रीचेकिंग के बाद चमकी स्टूडेंट्स की किस्मत, 10-12वीं मेरिट लिस्ट में जुड़े 26 नए नाम

Thu, 25 Jun 2026 07:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 25 Jun 2026 07:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा 2026 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए हैं। संशोधित परिणामों के बाद हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों की मेरिट सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों का नाम जुड़ गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा 2026 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए हैं। संशोधित परिणामों के बाद हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों की मेरिट सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों का नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन
CGBSE Revaluation result: Students' luck shines after rechecking, 26 new names added to 10th-12th merit list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने बोर्ड परीक्षा 2026 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए हैं। संशोधित परिणामों के बाद हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों की मेरिट सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों का नाम जुड़ गया है। इसके साथ ही 10वीं की मेरिट सूची में विद्यार्थियों की संख्या 42 से बढ़कर 55 और 12वीं की मेरिट सूची 43 से बढ़कर 56 हो गई है।
विज्ञापन


माशिमं के अनुसार, परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों द्वारा किए गए आवेदनों के आधार पर उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच की गई। पुनर्मूल्यांकन के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अंकों में वृद्धि दर्ज की गई, जिससे कई छात्र मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन


हाईस्कूल में पुनर्गणना के लिए 661 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 126 विद्यार्थियों के अंक बढ़े, जबकि 635 मामलों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए मिले 6167 आवेदनों में से 3657 विद्यार्थियों के अंक बढ़े। शेष 2510 विद्यार्थियों के परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह हायर सेकेंडरी परीक्षा में पुनर्गणना के लिए 1208 आवेदन मिले थे, जिनमें 140 छात्रों के अंक बढ़े। पुनर्मूल्यांकन के लिए प्राप्त 11038 आवेदनों में से 6758 विद्यार्थियों के अंकों में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में किए गए नियम संशोधन का लाभ भी विद्यार्थियों को मिला है। पहले अंक वृद्धि को मान्य करने के लिए कुल 10 प्रतिशत बढ़ोतरी आवश्यक थी, जबकि अब 5 प्रतिशत तक अंक बढ़ने पर भी उसे वृद्धि माना जा रहा है। इसी बदलाव के कारण मेरिट सूची में नए विद्यार्थियों को स्थान मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed