Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh today 12 November

छत्तीसगढ़ वेदर: रायपुर समेत इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज; पड़ने लगी ठंड, लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

Thu, 12 Nov 2026 09:51 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 12 Nov 2026 09:51 AM IST
सार

आगामी पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल ठंड की रफ्तार बढ़ने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आने वाली हवाओं की दिशा में बदलाव देखा जा रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर फिलहाल थम गया है।

विज्ञापन
CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh today 12 November
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहले गुलाबी ठंड के बाद अब पूरी तरह से ठंड पड़ने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंड लग रही है। राजधानी रायपुर में शाम पांच बजे से सुबह नौ बजे तक ठंड देखी जा रही है। बाकी अन्य जिलों में भी ठंड शुरू हो गई है। बस्तर और सरगुजा संभाग के पहाड़ी इलाके वाले जिलों में ठंड बढ़ती जा रही है। इस वजह से लोग गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिये हैं।

विज्ञापन



आगामी पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ स्थानों पर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल ठंड की रफ्तार बढ़ने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में आने वाली हवाओं की दिशा में बदलाव देखा जा रहा है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ठंड बढ़ने की प्रमुख वजह उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं हैं। इन हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी। अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इसका सीधा असर रात के तापमान पर पड़ेगा और न्यूनतम पारा बढ़ सकता है।
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
दिवाली से पहले से ही प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर शुरू हो गया था। इसके चलते रात और सुबह के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा था, लेकिन अब तापमान में गिरावट की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानें रायपुर के मौसम का हाल?
11 नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं बादल तो कहीं हल्की धूप खिली रही। आकाश मुख्यतः साफ रहा। आज 12 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32.06 डिग्री सेल्सियस और 13.03 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।



बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में) 
निरंक


सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय  
एक द्रोणिका दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक, समुद्र तल से 3.1 km की ऊंचाई पर स्थित है। 


देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed