{"_id":"653b4b5dd6b8fc9f39005cca","slug":"cg-weather-update-weather-will-remain-dry-in-cg-temperature-will-not-change-in-3-days-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, आगामी 3 दिनों में नहीं बदलेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम, आगामी 3 दिनों में नहीं बदलेगा तापमान
Fri, 27 Oct 2023 11:02 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:02 AM IST
सार
Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवा चलने के कारण ग्रामीण और आउटर क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवा चलने के कारण ग्रामीण और आउटर क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। प्रदेशभर में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर महीने के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ सकती है। इसके बाद फिर धीरे-धीरे ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, इस वजह प्रदेश में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट हो रही है। इससे शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों भी मौसम शुष्क रहा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।