{"_id":"652e311f244b3469fc048d43","slug":"cg-weather-update-weather-patterns-will-change-on-october-20-in-chhattisgarh-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेशभर में घटेगा तापमान, शुरू होगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 20 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेशभर में घटेगा तापमान, शुरू होगी ठंड
Tue, 17 Oct 2023 12:32 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:32 PM IST
सार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में दोपहर को तेज धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इस महीने के आखरी सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में दोपहर को तेज धूप से लोगों का हाल-बेहाल है। प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इस महीने के आखरी सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। तेज धूप की गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। फिलहाल, इन दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। देर रात के बाद आउटर क्षेत्रों में गुलाबी ठंड शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 20 अक्टूबर से तापमान में मामूली गिरावट शुरू होगी। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बीते दिनों सोमवार को तिल्दा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस कांकेर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन