फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather update: Weather condition in chhattisgarh today 24 june 2023

CG Weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 24 घंटों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Sat, 24 Jun 2023 02:54 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 02:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट जारी है। अब तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस है। वहीं रात के पारे में भी 7 डिग्री तक की कमी आई है। इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 24 और 48 घंटों के लिए भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
CG Weather update: Weather condition in chhattisgarh today 24 june 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट जारी है। अब तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस है। वहीं रात के पारे में भी 7 डिग्री तक की कमी आई है। इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 24 और 48 घंटों के लिए भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चकम के साथ भारी बारिश हो सकती है। 72 घंटें के लिए रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को बारिश से बचने के लिए पेड़ों का सहारा नहीं लेने को कहा गया है। तेज आंधी भी चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन


आगामी 24 घंटे के लिए चेतावनी 
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव और गरियाबंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी 
बारिश होने की संभावना है। 




आगामी 48 घंटे के लिए चेतावनी 
प्रदेश के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बस्तर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


72  घंटे के लिए चेतावनी 
प्रदेश के सरगुजा संभाग के सभी  जिलों और रायगढ़, कोरबा और जांजगीर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की अति संभावना है। 




छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो बादल, बारिश और ठंडी हवाओं से नमी 40 फीसदी बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 98.8 मिलीमीटर बारिश गरियाबंद जिले में दर्ज की गई है। कोरिया में 86.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बस्तर में 23.2 डिग्री सेल्सियस और दंतेवाड़ा में 23.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज रिकॉर्ड किया गया। बारिश होने से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दूसरी ओर धमतरी जिले के नगरीय इलाके में भारी बारिश से सोंढूर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे लोगों की भारी दिक्कतें हो रही हैं। 1 से 2 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed