{"_id":"64734f9b70afce43550ffdd3","slug":"cg-weather-update-weather-condition-in-chhattisgarh-28-may-2023-today-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG weather update: गरज-चमक के साथ चलेंगी बौछारें, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG weather update: गरज-चमक के साथ चलेंगी बौछारें, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
Sun, 28 May 2023 06:27 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 28 May 2023 06:27 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। आज नौतपा के चौथे दिन सुबह से ही तेज धूप से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के बाद तेज आंधी तूफान से लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। आज नौतपा के चौथे दिन सुबह से ही तेज धूप से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के बाद तेज आंधी तूफान से लोग काफी परेशान रहे। बीते दिनों राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी चली। प्रदेश के कई जिलों में आज भी आंधी के साथ बारिश होन की संभावना है।
विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश से शनिवार को रायपुर, बालोद, बलरामपुर, बलौदा बाजार, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, कोरिया, सूरजपुर, राजनांदगांव जिले प्रभावित रहे। प्रदेश भर में शनिवार को सबसे ज्यादा गर्म धमतरी जिला रहा। यहां 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद दूसरे नंबर पर महासमुंद जिले में 42.9 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहा। वहीं राजधानी रायपुर की तापमान देखें तो 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। जांजगीर में 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग में 41.6 डिग्री तापमान रहा। रायगढ़ की बात करें तो 42.4 , राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान रहा, बलौदाबाजार में 42.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन