फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather Update: Heavy Rain alert in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव: रायपुर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ पड़ रही बौछारें, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Fri, 18 Aug 2023 12:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 18 Aug 2023 12:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश होगी। प्रदेश में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather Update: Heavy Rain alert in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश होगी। प्रदेश में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार और कल 19 अगस्त के लिए कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट और अरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दंतेवाड़ा, बस्तर, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर, कांकेर, नारायण में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में बीते दिन गुरुवार को शाम 4 से रात 9 बजे तक झमाझम बारिश हुई। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बौछारें पड़ी है। कहीं हल्की मध्यम बारिश, तो कहीं तेज बारिश हुई है। इससे निचले स्तरों में जलभराव की स्थिति बनी है। कई सड़के तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं पुल से ओवरफ्लो पानी बह रहा है। बीते दिनों उमस, गर्मी से लोग काफी परेशान थे। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बारिश हुई है। इस गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिक बारिश होने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। आज भी प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ने के आसार है। कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होगी। कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बना सिस्टम
उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास किस क्षेत्र में एक कम दाम का क्षेत्र बना है। इससे संबंधित चक्रवती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।  ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका पश्चिम छोर हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में स्थित है। इसका पूर्वी छोर देहर, रांची और दीघा से होकर गुजरता है। वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक जाता है। उत्तर-दक्षिण द्रोणिका 81° पूर्व देशांतर से 24° उत्तर अक्षांश के ऊपर में समुद्र तल से 3.5 से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई में स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed