फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Yellow alert issue in Chhattisgarh eleven districts  heavy rain likely in these areas

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी, रायपुर समेत इन जगहों पर भारी बारिश की संभावना

Wed, 21 May 2025 11:23 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 21 May 2025 11:23 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम करवट लेने वाला है। अगले तीन दिनों तक हल्की मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Yellow alert issue in Chhattisgarh eleven districts  heavy rain likely in these areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम करवट लेने वाला है। अगले तीन दिनों तक हल्की मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की संभावना है। तापमान में चार डिग्री तक गिरने की संभावना है, इससे पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इन जिलों में सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। हालांकि सुबह से ही गर्मी पड़ रही है। तापमान अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियों अनुकूल हैं। आज 21 मई से प्रदेश में बारिश, बिजली और तेज हवा के साथ मध्यम से तीव्र तूफान के गतिविधि बढ़ जाएगी। इस दौरान कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।  

प्रदेश के अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमॉरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, दक्षिण बंगाल के खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मध्य बंगाल के खाड़ी के कुछ और हिस्सों साथ ही उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियों अनुकूल हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य खड़ी और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 1.5 और 5.8 की ऊपर ऊपर दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है, और ऊंचाई बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed