फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Yellow alert for heavy rain in districts of southern parts of Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के दक्षिण भागों के जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें अपने क्षेत्रों का हाल

Fri, 12 Jul 2024 07:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Jul 2024 07:34 AM IST
सार

CG Weather News: आज शुक्रवार से दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हो सकता है। इससे कई भागों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
CG Weather News: Yellow alert for heavy rain in districts of southern parts of Chhattisgarh
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की गतिविधियां कमजोर हो गई है। इसके वजह से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि में कमी आई है। हालांकि की कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। आज शुक्रवार से दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हो सकता है। इससे कई भागों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश रुकने की वजह से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही लोग उमस से परेशान हो रहे है, लेकिन इसी बीच मौसम का रुख बदल कर हल्की बूंदाबांदी कर मौसम को ठंडा बना रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज 12 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रदेश के दक्षिण भागों के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज शुक्रवार को अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और वज्रपात के साथ ही बारिश के आसार हैं। बात दें कि इन दिनों बारिश की गतिविधि में कमी आई है, हालांकि प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की या उससे ज्यादा बारिश हुई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में मानसून कमजोर होने से एक बार फिर उमस का दौर चल रहा है। सुबह के समय बादल छाए हुए हैं। इसके बाद दोपहर में तेज धूप से लोगों को परेशानी होने लगी है। इसके वजह से उमस बढ़ने लगी है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज किया गया है। अक्सर शाम के समय मौसम का रुख बदल रहा है, बादल छाने के बाद हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस से राहत मिल रही है। मौसम ठंडा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। यहां गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश के आसार हैं। रायपुर के साथ ही प्रदेश के दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ वज्रपात और गरज चमक होने की संभावना है। यह गतिविधि आज से दो दिनों तक दक्षिण भागों में जारी रहेगी। मानसून सक्रिय होने की वजह से बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में दर्ज किया गया है। यहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 33.2, माना एयरपोर्ट में 33, बिलासपुर में 35.2, पेंड्रा रोड में 31, अंबिकापुर में 32 और जगदलपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि इन दिनों बारिश की गतिविधि में कमी आने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed