{"_id":"65377fe62ae993434b059943","slug":"cg-weather-news-weather-patterns-will-change-in-chhattisgarh-light-moderate-rain-in-many-areas-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हो सकती है हल्की मध्यम बारिश, बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हो सकती है हल्की मध्यम बारिश, बढ़ेगी ठंड
Tue, 24 Oct 2023 01:57 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:57 PM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला सकता है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव होगा। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला सकता है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव होगा। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। अब ठंड भी बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, एक गहरा अवदाब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आज मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने से प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
तापमान में नहीं होगा बदलाव
मौसम विभाग के एक्सपर्ट ने बताया कि आने वाले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बीते दिनों प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान कोरिया और बलरामपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नवंबर से बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में अब सुबह-सुबह और रात के समय में हल्की ठंड बढ़ने लगी है। आगामी कुछ दिनों बाद ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर लगते ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दौर शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही ठंड बढ़ने लगेगी। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की ठंड बढ़ने लगी है।