फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, light moderate rain in many areas

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हो सकती है हल्की मध्यम बारिश, बढ़ेगी ठंड

Tue, 24 Oct 2023 01:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Oct 2023 01:57 PM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला सकता है। प्रदेश के  कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव होगा। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, light moderate rain in many areas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला सकता है। प्रदेश के  कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी बदलाव होगा। प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। अब ठंड भी बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 

विज्ञापन

 
मौसम विभाग के अनुसार, एक गहरा अवदाब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से आज मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने से प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन


तापमान में नहीं होगा बदलाव 
मौसम विभाग के एक्सपर्ट ने बताया कि आने वाले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बीते दिनों प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान कोरिया और बलरामपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर से बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में अब सुबह-सुबह और रात के समय में हल्की ठंड  बढ़ने लगी है। आगामी कुछ दिनों बाद ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर लगते ही प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दौर शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही ठंड बढ़ने लगेगी। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की ठंड बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed