Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh today

CG Weather: छत्तीसगढ़ में करवट फेरेगा मौसम, अकवान चक्रवात की वजह से इन जिलों में होगी बारिश

Tue, 17 Nov 2026 09:27 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 09:27 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। तूफान अकवान की वजह से कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से आज शाम को चक्रवात तूफान का रूप ले सकता है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है।

विज्ञापन
CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh today
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। तूफान अकवान की वजह से कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से आज शाम को चक्रवात तूफान का रूप ले सकता है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है। छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हल्की बारिश के संकेत है। 

विज्ञापन



साइक्लोनिक स्टॉर्म के रूप में बदल सकता है
मौसम विभाग ने बताया कि 16 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में बना डीप डीप्रेशन एक ‘चक्रवाती तूफान’ (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में बदल सकता है। 17 नवंबर 2026 की शाम तक यह ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ (सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म) का रूप ले सकता है। उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के साथ 19 नवंबर को ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। 25 दिनों के भीतर यह तीसरा तूफान बंगाल की खाड़ी से उठ रहा है। समुद्र का पानी ठंडा नहीं हो पाने और हवाओं की अनुकूल स्थिति के कारण चक्रवात बनने की गतिविधियां जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed