फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: today heavy rain in many areas Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, कई इलाकों में होगी बारिश

Sat, 09 Sep 2023 11:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 09 Sep 2023 11:50 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश होने के आसार हैं। बीते दिनों शुक्रवार को कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन
CG Weather News: today heavy  rain in many areas Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश होने के आसार हैं। बीते दिनों शुक्रवार को कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। एक दो जगहों पर झमाझम बारिश हुई है। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए हुए हैं। देर शाम तक बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इससे प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। इसके साथ ही ठंडकता बनी रहेगी। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का हाल  ऐसे ही रहने की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश के आसार है। गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन


यहां बन रहा है सिस्टम 
मानसून द्रोणिका के साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में  बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर इतने सेंमी. हुई बारिश
प्रदेश में बारिश के मुख्य आंकड़े सेंटीमीटर में दर्ज की गई है। इसमें पेंड्रा, तखतपुर, दुर्ग में 8 सेंटीमीटर, कुसमी में 7, धरमजयगढ़ में 6, घरघोड़ा, रायगढ़, मकड़ी, पखांजूर, फरसगांव में 5, बस्तर, पाटन, चांपा, गुंडरदेही, तमनार, सुकमा, कांसाबेल, मनोरा में 4, बीजापुर, नारायणपुर, बरमकेला, पेंड्रा रोड, जशपुरनगर, डोंगरगांव, दुलदुला, मालखरौदा, पत्थलगांव में 3, खरसिया, सारंगढ़, छूरिया, जैजैपुर, डभरा,  छुईखदान, सरायपाली, बिलासपुर, कोटा, भाटापारा, पलारी, कोरबा, बड़े राजपुर, कुरूद, खैरागढ़ , नरहरपुर, महासमुंद, कुनकुरी, भैरमगढ़, शंकरगढ़, लैलूंगा, मरवाही, मानपुर, राजनंदगांव, कोंडागांव, आजमगढ़, बसना, केशकाल, साजा, भानुप्रतापपुर, सिमगा और छिदगढ़ में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में इससे कम बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed