फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: today Heavy rain in capital Raipur and many areas of state

CG Weather News: राजधानी रायपुर में हो रही हल्की बारिश, प्रदेश के कई इलाकों में पड़ेंगी बौछारें

Sun, 10 Sep 2023 11:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 10 Sep 2023 11:51 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इससे प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही बौछारें पड़ रही है।

विज्ञापन
CG Weather News: today Heavy rain in capital Raipur and many areas of state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। इससे प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही बौछारें पड़ रही है। छत्तीसगढ़ में अब तक 835.7 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 18 फीसदी कम है। प्रदेश के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है यहां की अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। बीते दिन शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई। एक दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। आज भी राजधानी रायपुर समिति प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जगहों पर गलत चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


यहां बन रहा है सिस्टम
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भागों और औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से आज रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं यहां के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के आंकड़े सेंमी. में
प्रदेश के कई स्थानों में हल्की मध्य और एक दो इलाकों में  भारी बारिश दर्ज की गई है। इसमें से पेंड्रा, तखतपुर, दुर्ग में 8 सेंटीमीटर, कुसमी में 7, धरमजयगढ़ में 6, घरघोड़ा, रायगढ़, मकड़ी, पखांजूर, फरसगांव में 5, बस्तर, पाटन, चंपा, गुंडरदेही, तमनार, सुकमा, कांसाबेल, मनोरा में 4, बीजापुर, नारायणपुर, बरमकेला, पेंड्रा रोड, बालोद, जशपुर नगर, डोंगरगढ़, मालखरौदा, पत्थलगांव में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई इलाकों में इससे कम बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed