फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Rain activities will increase in Chhattisgarh from July 19

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, इन संभाग में जमकर बरसेंगे बदरा

Wed, 17 Jul 2024 11:02 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर आज बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के एक दो जगह पर सुबह से ही बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। हालांकि शाम तक बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
CG Weather News: Rain activities will increase in Chhattisgarh from July 19
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर आज बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के एक दो जगह पर सुबह से ही बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया है। हालांकि शाम तक बारिश के आसार हैं। बारिश के दौर जारी होने से भी तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके वजह से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगह पर भारी बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में बना हुआ है। उससे संबद्ध चक्रवर्ती परिसंचरण औसत समग्र ताल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक विस्तारित है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। 
विज्ञापन


आज बुधवार को चक्रवती परिसंचरण की वजह से प्रदेश के दक्षिणी भागों में भारी बारिश के आसार हैं। बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम के समय में अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इन दोनों बारिश का दौर जारी है, लेकिन तापमान में कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री जा पहुंचा है। आगामी दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मंगलवार को डोंगरगढ़ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed