{"_id":"6667db00b487b0dacc09c2ca","slug":"cg-weather-news-possibility-of-rain-with-thunder-and-lightning-in-chhattisgarh-for-next-three-days-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, तापमान में नहीं होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, तापमान में नहीं होगा बदलाव
Tue, 11 Jun 2024 10:35 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:35 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चल सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चल सकती है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को सबसे गर्म रायपुर और तिल्दा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार,अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के उत्तरी व मध्य भागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि सुकमा से मानसून पिछले 3 दिनों तक आगे बढ़ नहीं पाया है। इसके वजह से मानसून सक्रिय नहीं है। यही वजह है कि प्रदेश में इन दिनों तेज धूप के साथ गर्मी और उमस लग रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हुई। एक दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चली। रायपुर लाभांडी में बारिश के मुख्य आंकड़े भी दर्ज किए गए हैं।
सोमवार को सबसे गर्म रायपुर और तिल्दा रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माना एयरपोर्ट, बिलासपुर और दुर्ग में 40.2, राजनांदगांव में 41.01, जगदलपुर में 35.6 पेंड्रा रोड में 39 और अंबिकापुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।