{"_id":"6610dc59fa45daed5c03aefe","slug":"cg-weather-news-light-rain-expected-in-chhattisgarh-raipur-was-hottest-mercury-reached-above-41-degrees-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार; रायपुर रहा सबसे गर्म, 41 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार; रायपुर रहा सबसे गर्म, 41 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा
Sat, 06 Apr 2024 10:53 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:53 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही तेज धूप से लोग हलाकान हैं। इस बीच अब राहत की खबर आई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही तेज धूप से लोग हलाकान हैं। इस बीच अब राहत की खबर आई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। आज शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि पूर्व विदर्भ से कोमोरिन क्षेत्र तक आन्न्त्रिक कर्नाटक-आतंरिक तमिलनाडु होते हुए एक द्रोणिका हवा का विच्छेदन औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव की संभावना है। प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायपुर में दर्ज किया गया है। यहां 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गया है। माना एयरपोर्ट, बिलासपुर, जगदालपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा है।