फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Heavy rain rivers and streams in many districts are in spate, flood situation

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, कई जिलों के नदी-नाले उफान पर, बाढ़ के हालात

Tue, 23 Jul 2024 11:07 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Jul 2024 11:07 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज सुबह से बारिश हो रही है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ रहे हैं। कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इन दिनों लगातार बारिश होने की वजह से कई जगहों के छोटे नदी-नाले उफान पर हैं।

विज्ञापन
CG Weather News: Heavy rain rivers and streams in many districts are in spate, flood situation
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज सुबह से बारिश हो रही है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ रहे हैं। कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इन दिनों लगातार बारिश होने की वजह से कई जगहों के छोटे नदी-नाले उफान पर हैं। साथ ही छोटे-छोटे पुल भी ढह गया है। कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। हालांकि यह अभी शुरुआती दौर के बारिश हैं। आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां और भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश कई जिलों में दो दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और उससे लगे हुए मध्य पूर्वी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इसके वजह से मध्य और दक्षिण भाग में अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। 23 जुलाई को प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में भारी बारिश होगी। वहीं 24 जुलाई के शाम से प्रदेश में बारिश गतिविधि में कमी आने की संभावना है। बालोद जिले के बस स्टैंड पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया है। बारिश के वजह से आधा दर्जन स्कूलों में ताला लगा हुआ है, जिसमें गुरुर तहसील के स्कूल सबसे ज्यादा शामिल है। यहां पर डोट पर लगोरी पर स्कूल जलमग्न हो गया है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक कम दबाव का क्षेत्र आंतरिक छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटे के दौरान धीरे-धीरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर कमजोर होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 24 जुलाई से बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। आज मंगलवार को अनेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश और अधिकांश जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष तांदुला जलाशय का जलस्तर सबसे निचले स्तर पर था, लेकिन दो दिनों से हुई बारिश की वजह से तेजी से जलभराव दर्ज किया गया है। वर्तमान ने जलाशय दो दिनों के बारिश के बाद 23 फीट तक चला गया है। इसका कैचमेंट एरिया जंगल क्षेत्र होने की वजह से अब यहां पानी का आना बढ़ेगा, जिससे यह मंगलवार शाम तक 2 फीट और बढ़ सकता है। इस जलाशय को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। तांदुला जलाशय में 20% जलपुरा हुआ है। वहीं गोंदली जलाशय में 12 और खरखरा जलाशय में 25 प्रतिशत जल भरा हुआ है। मटिया मोती जलाशय में 30% का जल भरा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed