{"_id":"66a47dbdf5e1964ce2090b87","slug":"cg-weather-news-heavy-rain-is-expected-in-chhattisgarh-for-the-next-two-days-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, जानें आगामी दिनों में मौसम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, जानें आगामी दिनों में मौसम की स्थिति
Sat, 27 Jul 2024 10:25 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:25 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। कई पुल भी ढह गए हैं। इसके साथ ही कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। आज शनिवार को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। इससे नदी-नाले उफान पर हैं। कई पुल भी ढह गए हैं। इसके साथ ही कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। आज शनिवार को प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। मानसून सक्रीय होने की वजह से अगले दो दिनों तक प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं बारिश होने की वजह से ठंड भी बढ़ गई है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के तटीय इलाकों और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 7.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। अगले दो दिनों के दौरान इसके गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं मानसून ट्रफ सक्रिय है। अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। अगले चार-पांच दिनों के दौरान इसके सामान्य स्थिति के करीब बने रहने की संभावना है।
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, मानसून सक्रिय होने की वजह से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम और एक-दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में प्रदेशभर में भारी बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। यहां शाम तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पर बलरामपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर, राजनांदगांव में 26.02, बिलासपुर में 28, पेंड्रा रोड में 29.02, अंबिकापुर में 31.7, जगदलपुर में 24.5 और दुर्ग में 25.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।