Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Heavy rain alert will remain in force for five days in Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का संकेत

Mon, 15 Jul 2024 11:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 15 Jul 2024 11:32 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इससे प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
CG Weather News: Heavy rain alert will remain in force for five days in Chhattisgarh
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इससे प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ी हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो स्थानों पर भारी बारिश आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि रविवार को प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य रही। अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि एक चक्रवती परिसंचरण गांगीय पश्चिम बंगाल के मैदानी क्षेत्र और उसे सेट झारखंड और ओडिशा के ऊपर समुद्र तल से 0.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। 
विज्ञापन


चक्रवती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही एक दो जगहों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। आज सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश होगी। इसके साथ ही कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में एक जून 2024 से अब तक 248.5 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 14 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 404.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 129.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 192.3 मिमी, बलरामपुर में 327.9 मिमी, जशपुर में 233.5 मिमी, कोरिया में 234.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 192.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।


रायपुर जिले में 192.9 मिमी, बलौदाबाजार में 272.2 मिमी, गरियाबंद में 242.8 मिमी, महासमुंद में 198.3 मिमी, धमतरी में 218.8 मिमी, बिलासपुर में 317.2 मिमी, मुंगेली में 302.6 मिमी, रायगढ़ में 309.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 168.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 263.9 मिमी, सक्ती में 238.7 कोरबा में 371.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 316.3 मिमी, दुर्ग में 155.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 228.8 मिमी, राजनांदगांव में 189.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 217.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 175.0 मिमी, बालोद में 224.4 मिमी, बेमेतरा में 147.1 मिमी, बस्तर में 297.6 मिमी, कोण्डागांव में 220.9 मिमी, कांकेर में 234.9 मिमी, नारायणपुर में 288.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 292.9 मिमी और सुकमा जिले में 402.5 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed