फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Heat starts increasing with sunshine in Chhattisgarh, temperature will increase by 4 degrees

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में धूप के साथ बढ़ने लगी गर्मी, आगामी 5 दिनों में 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान

Mon, 11 Mar 2024 11:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 11 Mar 2024 11:21 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। मौसम भी साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। इससे प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के कई जगह पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा पहुंचा है।

विज्ञापन
CG Weather News: Heat starts increasing with sunshine in Chhattisgarh, temperature will increase by 4 degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। मौसम भी साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। इससे प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के कई जगह पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा पहुंचा है। बीते दिनों रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे ज्यादा गर्म डोंगरगढ़ रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। तापमान बढ़ने से गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अभी तो गर्मी की शुरुआत है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। आज सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ाने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 37.5 डिग्री सेल्सियस चर्चा किया गया है। यह प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में 36.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री से ऊपर रहा। राजनांदगांव में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed