फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Drizzle in Chhattisgarh since morning, heavy rain expected in northern Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में सुबह से हो रही बूंदाबांदी, आज से उत्तरी भागों के जिलों में भारी बारिश के आसार

Sat, 29 Jun 2024 11:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 29 Jun 2024 11:11 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में आज शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। वहीं एक दो जगहों पर तेज हवाएं भी चल रही है। राजधानी रायपुर में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।

विज्ञापन
CG Weather News: Drizzle in Chhattisgarh since morning, heavy rain expected in northern Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में आज शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में बारिश भी हो रही है। वहीं एक दो जगहों पर तेज हवाएं भी चल रही है। राजधानी रायपुर में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। इससे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में 30 जून तक मध्यम से भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। उत्तर भागों के कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के कुछ इलाकों में 29 जून से बारिश की गतिविधि में थोड़ी कमी आने की संभावना है। हालांकि प्रदेशभर में हल्की बारिश होते रहेगी। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर चक्रवती परिसंचरण से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा होते हुए उत्तरी ओडिशा तट के उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव क्षेत्र तक औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से आज शनिवार को प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 32.5, माना एयरपोर्ट, बिलासपुर में 32, पेंड्रा रोड में 33.3, अंबिकापुर में 33.8, जगदलपुर में 28.5, दुर्ग में 31.4 और राजनांदगांव में 30 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed