फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Chhattisgarh will be in scorching heat for two more days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में दो दिन और सताएगी भीषण गर्मी, बस्तर संभाग में चलेगी अंधड़, पारा 46 डिग्री के पार

Fri, 31 May 2024 10:56 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 31 May 2024 10:56 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में दो दिन और गर्मी सताएगी। नौतपा का आज सातवां दिन है। दो जून के बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Chhattisgarh will be in scorching heat for two more days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दो दिन और गर्मी सताएगी। नौतपा का आज सातवां दिन है। दो जून के बाद प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बस्तर संभाग के जिलों में एक दो जगहों पर अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में नौतपा का असर दिखने लगा है, पारा 46.9 डिग्री तक पहुंच गया है। सबसे गर्म जिला मुंगेली रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। इसके बाद अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज शुक्रवार को बस्तर संभाग के जिलों के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में दिन ही नहीं बल्कि रात में भी गर्म हवाएं चल रही है। नौतपा के दौरान तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना है। रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग समेत कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन और रात में गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म मुंगेली जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 46, बिलासपुर में 46.4, पेंड्रा रोड में 43.4, अंबिकापुर में 43.9, जगदलपुर में 40.7, दुर्ग में 45.2 और राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed