{"_id":"65dd72cd63e78ed0d1064dda","slug":"cg-weather-news-arrival-of-moist-winds-in-chhattisgarh-mercury-drops-shower-will-occur-in-raipur-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का आगमन, लुढ़का पारा, रायपुर समेत कई जिलों में पड़ेंगी बौछारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का आगमन, लुढ़का पारा, रायपुर समेत कई जिलों में पड़ेंगी बौछारें
Tue, 27 Feb 2024 10:57 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 27 Feb 2024 10:57 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी हवाओं आगमन हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश का मौसम बना हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी हवाओं आगमन हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश का मौसम बना हुआ है। आज मंगलवार को रायपुर समेत सभी संभागों के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में नमी हवाओं के आगमन से जारी है। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। यही वजह से है कि एक बार फिर मौसम बदल गया है। हल्की ठंड लग रही है।
विज्ञापन
रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश
राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सबसे गर्म रहा कोरबा
बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोरबा में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री सेल्सियास दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा।