फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather: Chances of rain in Chhattisgarh for next five days, monsoon will increase in some parts of state

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार,3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बढ़ेगा मानसून

Wed, 19 Jun 2024 10:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 19 Jun 2024 10:55 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अगले दो-चार दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
CG Weather: Chances of rain in Chhattisgarh for next five days, monsoon will increase in some parts of state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अगले दो-चार दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। बीते दिनों बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। हालांकि उमस अभी भी बरकरार है। आज बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में गलत चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं 24 घंटे में प्रदेश की अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई हिस्सों में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। वहीं दो-चार दिनों में कुछ और हिस्सों में प्री मानसून आगे बढ़ाने की संभावना है। ऐसे में ज्यादातर जिलों में तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


इन जिलों में बरसेंगे बदरा 
आज बुधवार को पांचों संभाग में बारिश की संभावना है। इन संभागों में से कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और कई जिलों में तेज अंधड़ चलने की संभावना है। इनमें से राजनांदगांव, बिलासपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीरचांपा, कोरबा, दुर्ग, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में बारिश के आसार हैं। वहीं सरगुजा और बस्तर संभाग के कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों के कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महासमुंद में पारा रहा ज्यादा
इस बीच अधिकतम तापमान भी 41 डिग्री के ऊपर पहुंचा हुआ है। महासमुंद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एक 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 40.9, बिलासपुर में 41.2, राजनांदगांव में 40.5 और माना एयरपोर्ट में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed