फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Vyapam exams will not have to pay fees, 7 lakh profiles created, 12 lakh applications

बिंदास होकर फार्म भरिए: सीजी व्यापमं की परीक्षाओं में नहीं देनी पड़ेगी फीस, 7 लाख  प्रोफाइल बने, 12 लाख आवेदन

Mon, 05 Jun 2023 07:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 07:53 PM IST
सार

जॉब के लिए परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें फॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसे लेकर टेंशन लेने की को कोई जरूरत नहीं है। अब वो आसानी से फॉर्म भर सकेंगे।

विज्ञापन
CG Vyapam exams will not have to pay fees, 7 lakh profiles created, 12 lakh applications
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जॉब के लिए परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें फॉर्म भरने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसे लेकर टेंशन लेने की को कोई जरूरत नहीं है। अब वो आसानी से फॉर्म भर सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार, व्यापमं की परीक्षाओं में कोई शुल्क नहीं लगेगा। इस साल व्यापमं की ओर से बड़ी संख्या में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

विज्ञापन


सुविधा के लिए व्यापमं की वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के प्रोफाइल बनाने की व्यवस्था की गई है।ससे वे अनेक परीक्षाओं के आवेदन आसानी से भर सकेंगे। इससे अभ्यर्थी को बार-बार आवेदन में जानकारी भरना नहीं पड़ेगा। अभी तक व्यापम की वेबसाइट पर 7 लाख 80 हजार 117 प्रोफाइल बन चुकी है। इनके माध्यम से अब तक 12 लाख 26 हजार 24 आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन


प्रोफाइल में गलतियों को ऑनलाइन सुधारने के लिए लगभग 20 दिन दिया गया है। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद प्रोफाइल को ऑनलाइन सुधारना ठीक नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से आवेदन पत्र में गलतियां रह जाने की संभावना है। इसलिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि के बाद ऑफलाइन विधि से प्रोफाइल सुधारने के लिए व्यापमं आना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 20 दिन के बाद भी प्रोफाइल में ऑनलाइन सुधार नहीं करने के पर जुर्माने के रूप में 200 रुपए लगेगा। जिससे आवेदक ऑनलाइन आवेदन भरने में सावधानी बरतें। व्यापम जल्दी ही प्रोफाइल को आधार से जोड़ने की सुविधा भी देने जा रहा है। इसके बाद किसी भी आवेदक को ऑफलाइन विधि से प्रोफाइल सुधारने के लिए व्यापमं आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आवेदक आधार की प्रोफाइल से जोड़कर उसे स्वयं ही ऑनलाइन सुधार सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed