{"_id":"64ba7f0ebe600e6c89007963","slug":"cg-vidhansabha-monsoon-session-2023-bjp-leader-brijmohan-agarwal-said-on-cg-government-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का मानसून सत्र: सदन में भड़के बृजमोहन, कहा- ये सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर, कविता भी सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का मानसून सत्र: सदन में भड़के बृजमोहन, कहा- ये सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी बदतर, कविता भी सुनाई
Fri, 21 Jul 2023 06:20 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 06:20 PM IST
सार
विधानसभा में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि गूंगी बहरी सरकार को सुनाने के लिए अंग्रेजों के शासन काल में नौजवानों ने धमाका किया था। आज छत्तीसगढ़ में काले अंग्रेजों का शासन है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विधानसभा में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि गूंगी बहरी सरकार को सुनाने के लिए अंग्रेजों के शासन काल में नौजवानों ने धमाका किया था। आज छत्तीसगढ़ में काले अंग्रेजों का शासन है। उन्हें जगाने के लिए प्रदेश के नौजवानों ने नग्न प्रदर्शन किया है, लेकिन यह सरकार अंग्रेजी से भी बदतर है जो उन नौजवानों के खिलाफ अपराध दर्ज कर रहे हैं। यह अंतर्द्वंद की सरकार मुख्यमंत्री को मंत्री पर भरोसा नहीं है। मंत्री को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। सत्ता को संगठन पर भरोसा नहीं। सब एक दूसरे को अपमानित करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नदियों रेत चोरों के हवाले कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ नदियों का सीना चीर के वे लूट मचा रखे हैं। रेत खदान में छत्तीसगढ़ की तीन बेटियां समा जाती है। यह सरकार उनकी हत्या की दोषी है। इस सरकार के राज में कोई खुश नहीं है। विधायक, मंत्री के ऊपर जान से मारने का आरोप लगाता है। यह सरकार गरीबों को मकान नहीं दे पा रही है। यह सरकार गरीबों नल नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मोहन मरकाम से पूछते हुए कहा कि आप तो इसी सदन में सरकार पर डीएमएफ के पैसे में घोटाला करने का आरोप लगा रहे थे। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्तुत कर सदन छोड़ चले गये थे।फिर क्या मजबूरी थी कि आप 3 माह के लिए झुनझुना पकड़ने तैयार हो गये।
बृजमोहन ने इस दौरान एक कविता पढ़कर अपना भाषण खत्म किया।
लूटा तूने भूपेश लाखों बच्चों के सपनों को,
दिल्ली वालों को खुश करने लूटा तूने अपनों को ,
करवट लेती,अब प्रदेश की जनता तेरी झुठी वादों से
पुनः प्रदेश खुशहाल करेगी भाजपा अपने मजबूत इरादो से ...