फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: The youth made a video of bike stunt and uploaded it on social media, then the traffic police took action

CG News: बाइक स्टंट का वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर किया अपलोड, फिर यातायात पुलिस ने लिया एक्शन

Sat, 29 Mar 2025 02:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 29 Mar 2025 02:40 PM IST
सार

रायपुर यातायात पुलिस की ओर से स्टंट और स्पीड बाइकर्स लगातार कार्रवाई की जा रही है। नवा रायपुर में लगाए गये कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्पीड बाइकर्स का स्पीड से चलाने पर प्रतिदिन ई-चालान बन रहा है।

विज्ञापन
CG: The youth made a video of bike stunt and uploaded it on social media, then the traffic police took action
बाइक स्टंट का वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर किया अपलोड कटा चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर यातायात पुलिस की ओर से स्टंट और स्पीड बाइकर्स लगातार कार्रवाई की जा रही है। नवा रायपुर में लगाए गये कैमरों से निगरानी की जा रही है। स्पीड बाइकर्स का स्पीड से चलाने पर प्रतिदिन ई-चालान बन रहा है। रायपुर पुलिस की ओर से नवा रायपुर क्षेत्र में बाइकर्स गैंग जान जोखिम में डालते हुए स्टंट करते हुए करतब दिखाने, कलाबाजी करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर भी वाहन मालिक को तलब कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में 27 मार्च को सोशल मीडिया के माध्यम से दोपहिया सीडी डीलक्स चालक द्वारा बाइक लहराने व वाहन में सोकर वाहन चलाने का वीडियो प्रसारित किया गया था। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो प्राप्त होने पर बाइक के नंबर के आधार पर चालक खेलू विश्वकर्मा को नोटिस भेजकर तलब किया गया। वाहन चालक 19 वर्षीय मोहन विश्वकर्मा गाड़ी मालिक का भतीजा था जो वाहन की चाबी निकालकर बिना सूचना दिये नवा रायपुर की सड़कों पर घुमने चला गया था। 
विज्ञापन


वाहन के दस्तावेजों और चालक के लायसेंस की जांच की गयी। वाहन चालक के पास लायसेंस नहीं था। वाहन में बीमा कागजात नहीं होने, बिना लायसेंस वाले व्यक्ति को वाहन चलाने देने के कारण वाहन मालिक के विरूद्ध भी मोटरयान की धारा 5/180 जोड़कर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण वाहन चालक मोहन विश्वकर्मा के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 184, 3/181, 5/180 एवं 146/196 के तहत कार्यवाही करते हुए 6000 रूपये समन शुल्क परिसमन किया गया। चालानी कार्यवाही कर मोहन विश्वकर्मा एवं उनके चाचा वाहन स्वामी खेलू विश्वकर्मा को समझाईश दिया कि भविष्य में ऐसा न करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यातायात पुलिस द्वारा नवा रायपुर की सड़कों पर स्पीड में चलने वालें बाइकर्स पर कैमरों से निगरानी रखी जा रही है तथा प्रतिदिन ऐसे बाइकर्स जो हाई स्पीड से वाहन चलाते हैं उनका ई-चालान भी जारी किया जा रहा है। साल 2025 के लगभग तीन माह में 135 से अधिक स्पीड बाईकर्स द्वारा स्पीड में वाहन चलाने का ई-चालान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed