फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Raipur Skywalk work incomplete after 8 years, know here Reason

Exclusive: कछुए की चाल से बन रहा स्काई वॉक; 8 साल से काम अधूरा, बीजेपी-कांग्रेस की राजनीति में पिस रही आम जनता

Mon, 03 Aug 2026 09:08 PM IST
Lalit Kumar Singh Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:08 PM IST
सार

बीजेपी की विष्णुदेव साय सरकार में 21 मई 2025 से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य 20 अप्रैल 2026 तक पूरा होना था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी प्रोजेक्ट आधा-अधूरा है। अब तक केवल 60 प्रतिशत ही काम हुआ है। दो सरकारों की राजनीति में स्काई वॉक का निर्माण कार्य अटकता और शुरू होता रहा है। इसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। 

विज्ञापन
CG: Raipur Skywalk work incomplete after 8 years, know here Reason
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Raipur Sky walk: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आठ साल से बन रहे स्काई वॉक की गति बेहद धीमी है। इस वजह रायपुरवासियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। यहां पर निर्माण कंपनी की ओर से बेतरतीब तरीके से निर्माण सामग्री रखने से लोग घायल हो रहे हैं और बड़े हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। इसे लेकर निर्माण कंपनी भारी लापरवाही बरत रही है। कहीं पर भी सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाये गये हैं। सिर्फ निर्माण कार्य प्रगति पर है लिखकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया है। आठ साल से विवादों में घिरा बीजेपी सरकार की बहुप्रतिक्षीत स्काई वॉक प्रोजेक्ट एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 
विज्ञापन



विज्ञापन



बीजेपी की विष्णुदेव साय सरकार में 21 मई 2025 से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य 20 अप्रैल 2026 तक पूरा होना था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी प्रोजेक्ट आधा-अधूरा है। अब तक केवल 60 प्रतिशत ही काम हुआ है। दो सरकारों की राजनीति में स्काई वॉक का निर्माण कार्य अटकता और शुरू होता रहा है। इसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
मामले में लोगों का कहना है किसी भी सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए प्रोजेक्ट को बंद नहीं करना चाहिये। उसे पूरा कराना चाहिये। सरकार तो आती-जाती रहती है पर उसका मतलब ये नहीं है कि विकास कार्य रोक दो। बदले की राजनीति से काम नहीं करना चाहिये। क्योंकि इससे आम जनता प्रभावित होगी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इससे शहर की खूबसूरती बिगड़ गई है। केवल व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिये इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था। मामले में बीजेपी का कहना है कि जब स्काई वॉक पूरी तरह से बन जायेगा,तो लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। बिना बने ही उसकी गुणवत्ता पर सवाल नहीं उठाना चाहिये। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि यह प्रोजेक्ट जनता के पैसे की बर्बादी है। यह सफेद हाथी है। बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की निशानी है। 


Read More: Sawan Somwar 2026: छत्तीसगढ़ के शिवालय;यहां दशर्न मात्र से पूरी होती है मनोकामना, स्वयंभू हैं नरहरेश्वर महादेव


30-40 करोड़ का बजट हुआ 100 करोड़ के पार
आठ साल से पहले शुरू हुआ स्काई वॉक का बजट 30-40 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ (करीब 114 करोड़ ) पार कर चुका है। वहीं इसके निर्माण से रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि यदि कोई भी व्यक्ति जेल रोड चौक के पास बने ब्रिज पर खड़ा होता है, तो उसे सेंट्रल जेल की पूरी गतिविधि दिखाई देगी। इससे जेल की गोपनीयता और सुरक्षा खतरे में है। 


आठ साल बाद भी अधूरा
स्काई वॉक का काम आठ साल से अधूरा है। स्काई वॉक पर चढ़ने उतरने के लिये 12 प्रवेश और निकासी द्वार बनाये जाने हैं। इनमें कलेक्ट्रेट, कचहरी, मेकाहारा, घड़ी चौक, जेल रोड चौक, जय स्तंभ चौक, रजबंधा चौक आदि के लिये एंट्री और एग्जिट गेट बनाये जाने हैं। 100 सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी भी होगी। वर्तमान में निर्माण कार्य जारी है पर अभी तक केवल स्ट्र्क्चर ही खड़ा हो पाया है। वहीं एंगल में जंग लग रहा है। कई बार पैनल गिर चुके हैं। 






रमन सरकार में शुरू हुआ था काम
रायपुर शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने और लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा देने के लिये बीजेपी की रमन सिंह के तीसरे कार्यकाल में स्काई वॉक का काम शुरू हुआ था। उस दौरान राजेश मूणत पीडब्ल्यूडी मंत्री थे और यह उनका मेगा प्रोजेक्ट था, जिसे वो खुद लेकर आये थे। साल 2016-17 में इसकी शुरुआत हुई थी। तत्कालीन रमन सरकार ने शास्त्री चौक से मेकाहारा,
शास्त्री चौक से जयस्तंभ और शास्त्री चौक से घड़ी चौक के बीच पैदल राहगीरों के आने-जाने के लिए इसका काम शुरू करवाया था।

भूपेश सरकार ने रोका
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजपी की हार के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और भूपेश बघेल राज्य के मुखिया बने। इसके बाद भूपेश बघेल सरकार ने इसे आम जनता के पैसे की बर्बादी बताकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। कांग्रेस सरकार ने इसे बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार का जीता जागता स्मारक करार दिया है। मामले में एक सर्वे कराकर राजधानीवासियों से उनकी राय मांगी गई थी। इसके बाद स्काई वॉक के निर्माण कार्य को रोक दिया गया। 



Read more: CG Weather News: रायपुर में उमस से लोग बेहाल, इन जिलों में बारिश की संभावना, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

अब साय सरकार में फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार चली गई फिर बीजेपी की सरकार बनी और विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बने। इसके बाद सरकार ने एलान किया कि स्काई वॉक का काम फिर शुरू करवायेगी। वर्तमान में इसका निर्माण कार्य जारी है, लेकिन कछुए की गति से काम चल रहा है। टेंडर कंपनी ने यहां-वहां निर्माण सामग्री को फैला रखी है। इस वजह से लोग घायल भी हो सकते हैं। दूसरी ओर राजधानीवासी कयास लगा रहे हैं कि बीजेपी के इस कार्यकाल में क्या स्काई वॉक बन पायेगा? क्या वे इसका उपयोग कर पायेंगे? क्या फिर राजनीति की भेंट चढ़ेगा?






'रायपुरवासियों के लिये वरदान है स्काई वॉक: मोतीलाल साहू
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने स्काई वॉक को लेकर अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि यह रायपुरवासियों के लिये वरदान है। छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है। यह भविष्य में बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। 

Read more: CG News : लूट का विरोध करना पड़ा भारी! उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

स्काई वॉक को लेकर जिद छोड़े सरकार: सुशील आनंद शुक्ला
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने अमर उजाला से खास बातचीत में आरोप लगाते हुए कहा कि स्काई वॉक शहर की जनता की गले की हड्डी बन चुकी है। रोज इसके पैनल गिर रहे हैं। राहगिरों की जान खतरे में है। भाजपा सरकार अपनी जिद छोड़े शहर की जनता से माफी मांगकर स्काई वॉक को तोड़ दे। वहां पर फ्लाईओवर बनवायें, जिसकी आम जनता को जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्काई वॉक भाजपा की भ्रष्टाचार की स्मारक के रूप में छत्तीसगढ़ की जनता के सामने खड़ी है। तत्कालीन भाजपा सरकार ने बिना किसी जरूरत के यह प्रोजेक्ट लाई थी। जनता ने भी तत्कालीन सरकार का विरोध किया था। सवाल खड़े किये थे। 

एक नजर में स्काई वॉक
  • आठ साल से अधूरा है स्काई वॉक
  • 21 मई 2025 से दोबारा शुरू हुआ 
  • 20 अप्रैल 2026 तक पूरा होना था निर्माण कार्य
  • समय सीमा बीतने के बाद भी प्रोजेक्ट अधूरा 
  • केवल 60 प्रतिशत ही काम पूरा
  • 30-40 करोड़ का बजट हुआ 100 करोड़ के पार
  • 12 प्रवेश और निकासी द्वार बनाये जाने हैं।
  • साल 2016-17 में हुई थी शुरुआत
  • रमन सरकार में शुरू हुआ था काम
  • भूपेश सरकार ने रुकवाया
  • अब साय सरकार में फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य
  • 100 सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी होगी
  • राजनीति की भेंट चढ़ता स्काई वॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed