फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Congress counterattack - change in demography, then BJP and PM Modi are to blame

CG Politics: कांग्रेस का पलटवार- डेमोग्राफी में बदलाव हुआ है, तो दोषी बीजेपी और पीएम मोदी हैं

Fri, 10 May 2024 06:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 May 2024 06:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि यदि देश में डेमोग्राफि में बदलाव हुआ है, तो उसकी दोषी भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी है। देश में 10 सालों से भाजपा की सरकार है।

विज्ञापन
CG Politics: Congress counterattack - change in demography, then BJP and PM Modi are to blame
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि यदि देश में डेमोग्राफि में बदलाव हुआ है, तो उसकी दोषी भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी है। देश में 10 सालों से भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा दंभ भरती है कि उसके राज में हिंदू ज्यादा सुरक्षित है। वह सनातन के आधार पर सरकार चलाने का दावा भी करती है। फिर भी यदि देश में हिन्दुओं की आबादी कम हो गयी है, तो इसके लिए भाजपा की केन्द्र सरकार उसकी नीतियां दोषी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपने 10 सालों तक क्या किया, जो ऐसी स्थिति निर्मित हुई है? यदि देश में घुसपैठिये घुस आये और एक धर्म की आबादी बढ़ गयी, तो उसके लिये भी भाजपा की केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। देश की सीमाएं सुरक्षित क्यों नहीं रख पाये? 2011 की जनगणना में तो ऐसी स्थिति नहीं थी। 2014 से मोदी की सरकार बनी है, तो जनसंख्या के इस बदलाव की दोषी, तो मोदी सरकार ही मानी जायेगी। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी धर्म-जाति, संप्रदाय की संख्या का सही आंकड़ा सरकार के पास है ही नहीं।
विज्ञापन


भाजपा प्रोपेगेंडा कर रही ताकि इसको चुनावी मुद्दा बनाया जा सके। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा और मोदी अपने आर्थिक सलाहकार से बयान दिलवा कर देश की जनता में मुस्लिमों की आबादी का भय दिखा कर वोट हासिल करना चाह रहे हैं। जब 2011 के बाद देश की जनगणना ही नहीं हुई है, 2022 में मोदी सरकार ने जनगणना करवाया ही नहीं फिर कैसे दावा कर रहे कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ गयी, हिन्दुओं की कम हो गयी। यह बयान भाजपा की चाल है। चुनाव जीतने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा, तो भाजपा हिन्दू-मुस्लिम पर उतर आई है। भाजपा का षड़यंत्र अब नहीं चलने वाला जनता भाजपा के षड़यंत्रों को समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि 10 सालों में मोदी और भाजपा हिन्दुओं को सुरक्षित रखने और उनको समृद्ध बनाने में नाकामयाब साबित हुये है। मोदी के आर्थिक सलाहकार के बयानों से तो यही लग रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed