फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: CM vishnudev Sai targets former CM bhupesh Baghel

CG Politics: सीएम साय ने पूर्व CM बघेल पर साधा निशाना; बोले- केंद्र की योजनाओं से प्रदेश की जनता को वंचित रखा

Fri, 10 May 2024 04:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 May 2024 04:28 PM IST
सार

उन्होंने पूर्व सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले। उनकी सोच थी कि इसका श्रेय भाजपा और मोदी को चला जाएगा। 

विज्ञापन
CG Politics: CM vishnudev Sai targets former CM bhupesh Baghel
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की सरकार कभी किसी से भेदभाव नहीं करती है। पिछली कांग्रेस सरकार के साथ भी कोई भेदभाव नहीं था। उन्होंने पूर्व सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिले। उनकी सोच थी कि इसका श्रेय भाजपा और मोदी को चला जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में 18 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हो गए। यहीं हाल राष्ट्रीय राजमार्ग और आयुष्मान योजना का रहा। इन योजनाओं को पूर्व सरकार ठीक से लागू नहीं कर पाई इसलिए उन्हें सरकार से हाथ धोना पड़ा है।

विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जब अटल प्रधानमंत्री थे, तब मैं पार्लियामेंट में था। उसी समय उन्होंने एक नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ को एक नए प्रदेश के रूप में पहचान दी। अटल की भाषा शैली को विपक्ष के लोग भी उत्साह से सुनते थे। कुशल समन्वयक थे। सबको साथ लेकर चलते थे। 23 पार्टियों के साथ मिलकर उन्होंने सरकार चलाई। किसानों के हित में कई कार्य किए। जो किसान पहले ज्यादा ब्याज दरों पर कर्ज के बोझ तले परेशान थे उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कम ब्याज में कर्ज देने का काम अटल सरकार ने किया। फसल बीमा जिसका पहले केवल नाम सुनते थे उसको सरल बनाया, जिसका फायदा भी किसानों को मिला।
विज्ञापन


साय ने कहा कि मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्य - हर घर बिजली-पानी, फ्री राशन, गैस सिलेंडर, बैंक अकाउंट खुलवाना, शौचालय निर्माण सहित करोड़ों लोगों की भावना से जुड़े भगवान राम मंदिर का निर्माण और दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नहीं चलेगा की तर्ज पर धारा 370 हटाना जैसी अनेक उपलब्धियां लोगों के बीच लेकर जा रहे हैं। पूर्व की सरकारों में विकास का पैसा भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी की बलि चढ़ जाता था। सीएम साय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी खुद कहा करते थे कि वो दिल्ली से 1₹ भेजते हैं लेकिन लोगों तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी जब से हमारी सरकार बनी है, मोदी की गारंटी पर रॉकेट की गति से सांय-सांय काम हो रहे हैं। जिसे जनता समझ रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। ये चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए सबक होंगे। दुसरे प्रदेशों में लगातार सभाओं के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उड़ीसा में प्रचार करने जा रहा हूं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 400 पार का हमारा संकल्प साकार होता दिखाई दे रहा है।

सीएम साय ने कहा कि पहले उन्होंने विधायक, सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम किया उस समय जिम्मेदारी भी छोटी थी। लेकिन अब एक प्रदेश के मुखिया होने के नाते उनका कार्य क्षेत्र बढ़ा है और जिम्मेदारी भी। जिससे समय और दिनचर्या में परिर्वतन करना जरूरी है। ताकि लोगों के विश्वास पर खरा उतर सकें। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता ने बहुत विश्वास किया है मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी पर। हम लोगों का भी पूरा प्रयास है कि हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें। छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली के लिए जितनी भी मेहनत की जाए वो कम है। इसलिए वो वक्त देख कर नहीं जनता को देख कर पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं।


केंद्र या राज्य की राजनीति में पसंद के सवाल पर विष्णु देव साय ने कहा कि पार्टी का आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है। जहां भी काम करने का आदेश आएगा वहां काम करेंगे। मुझे यहां तक पहुंचाने वाली भी भारतीय जनता पार्टी है। सीएम साय ने उम्मीद जताई कि मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर डबल इंजन की उनकी सरकार छत्तीसगढ़ को उस मुकाम पर पहुंचाने में कामयाब होगी जिसका छत्तीसगढ़ असल हकदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed