{"_id":"6a146c26f2933c0ee20682c0","slug":"cg-politics-bjp-mla-ajay-chandrakar-advises-singhdeo-to-quit-congress-says-even-insult-a-limit-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Politics: अजय चंद्राकर ने सिंहदेव को दी कांग्रेस छोड़ने की नसीहत, बोले- अपमान की भी एक पराकाष्ठा होती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Politics: अजय चंद्राकर ने सिंहदेव को दी कांग्रेस छोड़ने की नसीहत, बोले- अपमान की भी एक पराकाष्ठा होती है
Mon, 25 May 2026 09:05 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 25 May 2026 09:05 PM IST
सार
CG Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के संगठनात्म चुनाव को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जमकर राजनीति हो रही है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
CG Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के संगठनात्म चुनाव को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। इसी क्रम में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कटाक्ष करते हुए उन्हें एक नसीहत भी दी है। चंद्राकर ने दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव को कांग्रेस छोड़ने की नसीहत दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 'मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता' वाले बयान को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस का एक मिशन बन गया था, कि बाबा साहब को अपमानित करो। बाबा साहब को सलाह दूंगा कि कांग्रेस छोड़ दें। अपमान की एक पराकाष्ठा होती हैं। बाबा साहब एक गौरवशाली वंश से आते हैं। अब बाबा साहब को फैसला करना है कि कांग्रेस में अपमानित होना है या राष्ट्र के विकास के साथ अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाना है।
अमरजीत के बयान पर किया पलटवार
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर इतनी चिंता थी तो अपनी सरकार के दौरान विधानसभा या कैबिनेट में यह मुद्दा क्यों नहीं उठाया? क्या केंद्र सरकार को एक भी पत्र लिखा गया? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में रहते समय अपनी बात रखने का साहस नहीं होता, लेकिन कुर्सी जाने के बाद वे राजनीतिक चमकाने के लिए बड़े-बड़े बयान देते हैं। बता दें कि भगत ने कहा था कि खनिज संसाधनों से आदिवासियों को हिस्सा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
झीरम कांड के 13 साल
वहीं झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल पूरे होने पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि जिस दिन भूपेश बघेल अपने जेब में रखे सबूत को सार्वजनिक करेंगे। कवासी लखमा को सामने रख पूरे प्रदेश की जनता को घटनाक्रम बतायेंगे। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कवासी लखमा को हॉस्पिटल में क्या कहा था? जिस दिन ये सारी बातें सामने आएगी, सारी परतें खुद-ब-खुद खुल जायेगी। कांग्रेस ने केवल सहानुभूति के लिए अपना राजनीतिक ऑक्सीजन बना रखा हैं। भाजपा ने इस मामलें में हर स्तर पर कार्रवाई की है।