{"_id":"683473ff5d363544170f4b8e","slug":"cg-politics-bjp-leader-nankiram-kanwar-allegation-on-cg-former-cm-raman-singh-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रमन सिंह ने मुझे हराने की कोशिश की': ननकीराम बोले- केंद्र का कामकाज ठीकठाक, बाकी छत्तीसगढ़ जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रमन सिंह ने मुझे हराने की कोशिश की': ननकीराम बोले- केंद्र का कामकाज ठीकठाक, बाकी छत्तीसगढ़ जय श्रीराम
Mon, 26 May 2025 07:30 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर/रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर/रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 26 May 2025 07:30 PM IST
सार
Nankiram Kanwar on PM Narendra modi and Raman Singh: बिलासपुर पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे गृहमंत्री रहने के दौरान मैंने नक्सलियों को खत्म करने के लिए प्लान बना लिया था, लेकिन उस समय केंद्र में बैठी सरकार ने मदद नहीं की।
विज्ञापन
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व सीएम रमन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nankiram Kanwar on PM Narendra modi and Raman Singh: छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे गृहमंत्री रहने के दौरान मैंने नक्सलियों को खत्म करने के लिए प्लान बना लिया था, लेकिन उस समय केंद्र में बैठी सरकार ने एक भी पैसे की मदद नहीं की और न ही फोर्स भेजा। ऐसा लगता था जैसे केंद्र सरकार ही नक्सलियों की मदद कर रही हो। केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ और राज्य की साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज ठीकठाक है पर छत्तीसगढ़ जय श्री राम...। इस सरकार से लोग खुश नहीं हैं।
उन्होंने राज्य की वर्तमान साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार से हमारा एक भी बीजेपी कार्यकर्ता खुश नहीं है। लोक भी खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं पूर्व गृहमंत्री रह चुके कंवर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में पार्टी के लोगों को हराने की कोशिश डॉ. रमन सिंह जैसे लोग करते हैं।रमन सिंह ने मुझे तीन बार हराने की कोशिश की है। ये सबको मालूम हैं। कम से कम कार्रवाई करना चाहिए। हमको हराये हैं इसलिए मैं नाखुश हूं। हम कहीं भी रहेंगे लोगों का काम करते रहेंगे।
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को किनारे करने के सवाल पर पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मुझे भी किनारे कर दिया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कोई भी पैसे के बिना काम नहीं करते हैं। वहीं धर्मांतरण के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों को खूब पैसे मिल रहे हैं। विदेशों से पैसा मिलना बंद हो जाये तो धर्मांतरण तुरंत बंद हो जायेगा।