{"_id":"65e18a7a057b09de070e2a53","slug":"cg-pcc-chief-deepak-baij-tunt-on-sadhram-murder-case-said-vishnudev-government-announced-nia-investigation-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: साधराम हत्याकांड मामले में PCC चीप बैज का तंज; कहा- विष्णुदेव सरकार ने लीपापोती करने NIA जांच की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: साधराम हत्याकांड मामले में PCC चीप बैज का तंज; कहा- विष्णुदेव सरकार ने लीपापोती करने NIA जांच की घोषणा की
Fri, 01 Mar 2024 01:28 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:28 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला के साधराम यादव हत्याकांड की एनआईए से जांच की घोषणा को कांग्रेस ने भाजपा सरकार का राजनीतिक प्रोपोगंडा बताया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला के साधराम यादव हत्याकांड की एनआईए से जांच की घोषणा को कांग्रेस ने भाजपा सरकार का राजनीतिक प्रोपोगंडा बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने इस मामले में भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार दिग्भ्रमित है और उसे अपनी पुलिस पर भरोसा नहीं है।
पीसीसी चीफ ने कहा कि बिरनपुर हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की घोषणा की गई। अब कवर्धा के साधराम हत्याकांड में सरकार की विफलता को छुपाने के लिए एनआईए जांच की बात की जा रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि कवर्धा हत्याकांड में पुलिस की अब तक की जांच में क्या-क्या तथ्य सामने आया है, कौन-कौन लोग दोषी थे? कितने लोगों की गिरफ्तारी की गई है, इस मामलें में पुलिस के विवेचना में क्या सामने आया है? सरकार इसको पहले स्पष्ट करें। एनआईए की घोषणा करके सरकार इस मामलें में सिर्फ लीपापोती करने जा रही है।
सांसद दीपक बैज ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार किसी मामले में फंसती है, तो वह केंद्रीय एजेंसियों को आगे करती है। झीरम नरसंहार मामले में षड़यंत्रों से पर्दा न उठे इसके लिए भाजपा ने लंबे अर्से तक एनआईए की जांच करवाया था, लेकिन उसका कोई नतीजा सामने नहीं आया। साधराम हत्याकांड के षड़यंत्रों का खुलासा न हो इसीलिए एनआई जांच की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि जो एनआईए भाजपा के ही पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी के परिजनों को अब तक न्याय नहीं दे पायी, 2019 से आज तक जो भाजपा विधायक के ही हत्या को बीते पांच सालों से भटका रहे हैं वो साधराम के परिजनों को क्या न्याय देगी? ये जांच के नाम पर केवल टालने की प्रवृत्ति है। विष्णु देव साय सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह फैल हो चुकी है और अब अपनी नाकामी को ढाकने एनआईए के जांच का जुमला दे रही है।
पीसीसी चीफ बैज ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि साधराम यादव हत्याकांड भाजपा सरकार की विफलता का परिणाम है। जब से राज्य में भाजपा की सरकार आई है। आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गई है। राज्य में पिछले दो माह में 36 से अधिक हत्याएं हो चुकी है। अपहरण, गोलीकांड, लूट, बलात्कार की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री साधराम हत्याकांड में लीपा-पोती करने एनआईए जांच की घोषणा कर रहे हैं।