{"_id":"67b338f99e276bc04b03ace0","slug":"cg-panchayat-chunav-2025-voting-first-phase-of-panchayat-elections-concluded-in-chhattisgarh-enthusiasm-seen-a-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Panchayat Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न, युवाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Panchayat Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न, युवाओं में दिखा उत्साह
Mon, 17 Feb 2025 06:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 17 Feb 2025 06:58 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज पहले चरण के लिए मतदान हुआ। पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 53 ब्लॉकों में मतदान संपन्न हुआ। इसके लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Panchayat Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज पहले चरण के लिए मतदान हुआ। पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज 53 ब्लॉकों में मतदान संपन्न हुआ। इसके लिए 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं का अंतिम समय तक जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह होते ही लोग अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे और मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किए। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं में भी भारी उत्साह देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाता भी जोश से भरे नजर आए।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए 9 हज़ार 873 मतदान केंद्र बनाए गए थे, प्रथम चरण के चुनाव में पंच पद के लिए 60 हज़ार 203 प्रत्याशी , सरपंच पद हेतु 14 हज़ार 646 प्रत्याशी, जनपद पंचायत सदस्य हेतु 4 हज़ार 587 प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य के लिए 702 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रथम चरण में 27 हज़ार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले गए।
विज्ञापन
रेणुका सिंह की बेटी लड़ रही चुनाव
कई नेताओं के रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह कोर्राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी विधायक रेणुका सिंह की बेटी चुनाव लड़ रही हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा की पत्नी शशि पैकरा और बेटे लवकेश पैकरा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर की बहू निर्मला कंवर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में हैं।
दूसरे चरण में 43 खंड शामिल
दूसरे चरण के मतदान के लिए 20 फरवरी को वोटिंग की जाएगी। इसमें 43 खंड शामिल है जिनमें बिल्हा, पेंड्रा, लोरमी, नवागड़, मालखरौदा, पोड़ी- उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजगंज, प्रेमनगर,बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेंद्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसीवां, तिल्दा नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरुद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पंडरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, भानूप्रतापुर, दुर्गकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ़, भोपालपट्टनम व ऊसूर में मतदान होगा।