{"_id":"6795fabe6fb7d62dc303a5a4","slug":"cg-nikay-chunav-2025-bjp-announced-nagar-panchayat-president-candidates-for-bastar-division-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Nikay Chunav: बीजेपी ने की बस्तर संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा; देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Nikay Chunav: बीजेपी ने की बस्तर संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा; देखें सूची
Sun, 26 Jan 2025 02:35 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:35 PM IST
सार
CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर बस्तर संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर बस्तर संभाग के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संगठन महामंत्री पवन सहाय की सहमति से प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। नगरीय निकाय चुनाव के तहत बस्तर संभाग के संयोजक विक्रम उसेंडी लिस्ट जारी कर दी है।
विज्ञापन
जारी लिस्ट के मुताबिक, कांकेर जिले के चारामा से प्यारेलाल देवांगन, कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से निखिल सिंह राठौर, अंतागढ़ से राधेलाल नाग, पखांजूर से नारायण चंद्र शाह, कोंडागांव जिले के केशकाल से गोपाल बघेल, फरसगांव से प्रशांत पात्र, सुकमा जिले के दौरानापाल से राधा नायक, दंतेवाड़ा जिले के गीदम से रजनीश सुराणा, दंतेवाड़ा जिले के बारसूर से सुभद्रा नेगी और बस्तर से सुनीता नाग/उद्बोध रामनाथ प्रत्याशी बनाये गये हैं।
विज्ञापन
इस सूची से पहले बीजेपी ने नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। इसमें रायपुर नगर निगम के लिए मीनल चौबे (महिला सीट), दुर्ग के लिये अलका बाघमार (महिला सीट), राजनांदगांव मधुसूदन यादव, धमतरी जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर संजय पांडे, रायगढ़ जयवर्धन चौहान, कोरबा संजू देवी राजपूत, बिलासपुर पूजा विधानी, अंबिकापुर मंजूषा भगत और चिरमिरी नगर निगम के लिये राम नरेश राय प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
यहां देखे्ं लिस्ट-