{"_id":"67965cd2b830b75e7501bc2d","slug":"cg-nikay-chunav-2025-a-tea-seller-got-mayor-candidates-ticket-in-chhattisgarh-watch-here-video-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में चाय बेचने वाले को मिला मेयर का टिकट!, यहां देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में चाय बेचने वाले को मिला मेयर का टिकट!, यहां देखें वीडियो
Sun, 26 Jan 2025 09:34 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 26 Jan 2025 09:34 PM IST
सार
CG Nikay Chunav 2025: नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सभी दस नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
चाय बनाते हुए रायगढ़ नगर निगम से बीजेपी के मेयर पद प्रत्याशी जीवर्धन चौहान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Nikay Chunav 2025: नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के सभी दस नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इन दस नगर निगमों में सबसे बड़ी और खास बात ये है कि पार्टी ने रायगढ़ से चाय बेचने वाले एक कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
अनसूचित जाति के लिये आरक्षित रायगढ़ नगर निगम से बेहद गरीब कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान को भाजपा ने रायगढ़ महापौर प्रत्याशी बनाया है। वे पिछले 29 साल से बीजेपी कार्यकर्ता हैं। चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
ओपी चौधरी ने खुद ट्वीट कर इस आशय की जानकारी देते हुए लिखा कि 'चाय बेचने वाले 29 साल से पार्टी का कार्य कर रहे जमीनी कार्यकर्ता जीवर्धन चौहान को प्रदेश भाजपा ने रायगढ़ महापौर प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
बात दस नगर निगमों की करें तो इसमें रायपुर नगर निगम के लिए मीनल चौबे (महिला सीट), दुर्ग के लिये अलका बाघमार (महिला सीट), राजनांदगांव मधुसूदन यादव, धमतरी जगदीश रामू रोहरा, जगदलपुर संजय पांडे, रायगढ़ जयवर्धन चौहान, कोरबा संजू देवी राजपूत, बिलासपुर पूजा विधानी, अंबिकापुर मंजूषा भगत और चिरमिरी नगर निगम के लिये राम नरेश राय प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
चाय बेचने वाले, 29 साल से पार्टी का कार्य कर रहे जमीनी कार्यकर्ता श्री जीवर्धन चौहान जी को प्रदेश भाजपा ने रायगढ़ महापौर प्रत्याशी बनाया।@narendramodi @AmitShah @JPNadda @BJP4India @vishnudsai @KiranDeoBJP @NitinNabin @shivprakashbjp @BJP4CGState @BJYM pic.twitter.com/KOuA6ZTDzK
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) January 26, 2025
सीएम विष्णुदेव साय ने सभी नगर निगमों के प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के सभी वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है, जिससे देश के सभी नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिलेगी।
इस बार राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 नगर निगमों में से पांच में महिला प्रत्याशियों को उतारा है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर नगर निगमों में महिला प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। इसके पीछे बीजेपी नेताओं का मानना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की बड़ी वजह महिला मतदाता ही रहीं। दस नगर निगमो में से रायपुर, दुर्ग और कोरबा ही ऐसे हैं, जो महिलाओं के आरक्षित हैं जबकि बिलासपुर और अंबिकापुर महिला आरक्षण से मुक्त थे। इसके बाद भी पार्टी ने वहां से महिला प्रत्याशियों पर उम्मीद जताया है।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी महिला महापौर प्रत्याशी को लेकर 50 प्रतिशत टिकट देने वाली पहली पार्टी बन गई है। देखा जाये तो ये रणनीति पूरी तरह से महतारी वंदन योजना पर आधारित है, जो पिछले नौ महीने से विष्णुदेव साय सरकार की सफलतापूर्वक गाड़ी दौड़ रही है। करीब 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने एक लाख रुपए जा रहे हैं। दूसरी बड़ी वजह छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक है।
छत्तीसगढ़ के इन दस नगर निगमों में बीजेपी के महापौर प्रत्याशी घोषित-
- रायपुर नगर निगम - मीनल चौबे (महिला सीट)
- दुर्ग नगर निगम- अलका बाघमार (महिला सीट)
- राजनांदगांव नगर निगम - मधुसूदन यादव
- धमतरी नगर निगम - जगदीश रामू रोहरा
- जगदलपुर नगर निगम - संजय पांडे
- रायगढ़ नगर निगम - जयवर्धन चौहान
- कोरबा नगर निगम - संजू देवी राजपूत
- बिलासपुर नगर निगम - पूजा विधानी
- अंबिकापुर नगर निगम - मंजूषा भगत
- चिरमिरी नगर निगम - राम नरेश राय