फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: State Youth Congress burn effigy PM Modi, said- democracy was murdered in Chandigarh Mayor elections

CG News: प्रदेश युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी का फूंका पुतला, कहा- चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या

Thu, 01 Feb 2024 12:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 01 Feb 2024 12:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर विरोध किया। इसके साथ ही नारेबाजी कर पीएम मोदी का पुतला फूंका है।

विज्ञापन
CG News: State Youth Congress burn effigy PM Modi, said- democracy was murdered in Chandigarh Mayor elections
प्रदेश युवा कांग्रेस ने किया पीएम मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर विरोध किया। इसके साथ ही नारेबाजी कर पीएम मोदी का पुतला फूंका है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


अभिषेक कसार ने भाजपा पर हमला बोला है। उसने कहा कि बीजेपी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दुनिया के समाने भारत को शर्मशार किया है। चंडीगढ़ में केवल चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर दी। कसार ने आगे कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 36 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें भाजपा गठबंधन के पास केवल 16 पार्षद थे और INDIA गठबंधन के 20 पार्षद थे। चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर भाजपा ने दबाव बनाकर INDIA गठबंधन के 8 वोटों को रद्द कर लोकतंत्र को शर्मसार करते हुए भाजपा को जीता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव ने कहा की देश की जनता को फैसला करना होगा कि देश लोकतंत्र से चलेगा या भाजपा की तानाशाही से? ऐसे देश में चुनाव करवाने और जनता के मत का कोई महत्व नहीं बचेगा। इस प्रदर्शन में उपस्थित प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष आजाद वर्मा, जिला सचिव विनोद यादव, विनय तिवारी, दक्षिण विधानसभा उपाध्यक्ष दीपेश कृपाल, विधानसभा समन्वयक राजिक खान, दक्षिण महासचिव अनिल सेन, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र जलक्षत्री, आवेश खान, भास्कर दूबे, धवल तिवारी, बबलू सोनी, निखिल वर्मा आदि।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed