{"_id":"65b7b47ad7726964a4087648","slug":"cg-news-shalini-rajput-counterattack-on-congress-leader-alka-lamba-statement-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: 'नारी सम्मान की फिक्र करना कांग्रेस का नया पाखंड'; अलका लांबा के बयान पर शालिनी राजपूत का तीखा पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: 'नारी सम्मान की फिक्र करना कांग्रेस का नया पाखंड'; अलका लांबा के बयान पर शालिनी राजपूत का तीखा पलटवार
Mon, 29 Jan 2024 07:51 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 29 Jan 2024 07:51 PM IST
सार
Shalini Rajput on Alka Lamba: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाएं हर तरफ दिख रही हैं, क्योंकि वो धन और बल पर से सत्ता में हैं।
विज्ञापन
बीजेपी नेत्री शालिनी राजपूत, कांग्रेस नेत्री अलका लांबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Shalini Rajput on Alka Lamba: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाएं हर तरफ दिख रही हैं, क्योंकि वो धन और बल पर से सत्ता में हैं। उनके इस बयान पर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में अपने शासनकाल में कदम-कदम पर महिलाओं के साथ विश्वासघात, छलावा, उपेक्षा, अपमान, बलात्कार और हिंसा की अंधी गली में धकेलने वाली कांग्रेस का अब नारी सम्मान की बात करना एक नया पाखंड है। छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरा देश कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को भली भांति समझ चुका है।
विज्ञापन
शालिनी राजपूत ने कहा कि अलका लांबा का यह कहना कि लोकसभा और राज्य में होने वाले चुनाव नारी के सम्मान में लड़े जाएंगे, केवल जुमलेबाजी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश का चुनाव 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे के साथ लड़ी, लेकिन उनका यह जज्बात तब कहां चला जाता है, जब उनकी ही पार्टी की सदस्य अर्चना गौतम को प्रियंका गांधी के पीए संदीप बेइज्जत करते हैं। अलका लांबा में अगर हिम्मत है तो अर्चना गौतम, जो पिछले सालभर से अपने सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं, को पहले न्याय दिलाएं। छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कि कैसे पिछले 5 वर्ष में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपनी धन पिपासा के लिए महिलाओं की सम्मान की जगह अवैध शराब को अपनी आय का जरिया बनाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में रक्षाबंधन के दिन बहन से सामूहिक बलात्कार हुआ था। शिक्षक दिवस के दिन शिक्षिका से सामूहिक बलात्कार हो जाता है और तब महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष न तो छत्तीसगढ़ का दौरा करती हैं, न ही छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ बोलती हैं और तो और प्रियंका गांधी तक कुछ नहीं बोलतीं। आज फिर विपक्ष में होने के कारण कांग्रेस के लोग मौसमी मेढ़क के समान टर्राने लगे हैं।
विज्ञापन