फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Seven housing projects launched in Chhattisgarh: apply here for housing

CG News: छत्तीसगढ़ में सात आवासीय परियोजनाओं की शुरुआत; 1650 भवनों का होगा निर्माण, आवास के लिए यहां करें आवेदन

Tue, 10 Dec 2024 12:17 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 12:17 PM IST
सार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल विहार योजना के तहत आवास निर्माण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के अतंर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4450 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
CG News: Seven housing projects launched in Chhattisgarh: apply here for housing
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारम्भ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने अटल विहार योजना के तहत आवास निर्माण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के अतंर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4450 एकड़ भूमि में निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस योजना के तहत 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया है, जिनकी कुल लागत 340 करोड़ रूपए है। इन परियोजनाओं में 1 हजार 650 भवनों का निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इस आशय की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त ने बताया कि योजना के तहत शासन की ओर से हाउसिंग बोर्ड को एक रुपये प्रति वर्गफुट की दर पर भूमि आबंटित की जा रही है। वहीं राज्य शासन ने ईडब्ल्यूएस परिवार को 80 हजार रूपए और एलआईजी परिवार को 40 हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। कुमार ने बताया कि इन परियोजनाओं से निम्न आय वर्ग को काफी फायदा मिलेगा। इन परियोजनाओं के लिए कोई भी व्यक्ति विभागीय वेबसाइट का अवलोकन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।  
विज्ञापन


आयुक्त कुन्दन कुमार ने बताया कि इन परियोजनाओं में भुरकोनी रायपुर में 61 करोड़, कोकड़ापारा बीजापुर में 30 करोड़, खस्तुली धमतरी में 26 करोड़, सिहाद (भखारा) धमतरी में 27 करोड़, पथर्रा राजिम में 62 करोड़, पुलगांव दुर्ग में 104 करोड़ तथा गुरूर बालोद में 30 करोड़ रूपए की लागत आएगी।  अटल विहार योजना का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को किफायती एवं गुणवत्तायुक्त आवासीय सुविधा प्रदान करना है। इस योजना में निम्न एवं कमजोर आय वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा भवनों का निर्माण कर आबंटन किया जाएगा। यह योजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश में राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलो जैसे-बीजापुर, सरगुजा, जशपुर तक जरूरतमंदों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने का जो दायित्व है उसे पूरा करने के लिए हम सभी कृत संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed