{"_id":"667d91c0ef92b59b49001564","slug":"cg-news-saumya-chaurasia-bail-plea-being-rejected-bjp-general-secretary-said-why-former-cm-baghel-silent-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज होने पर भाजपा महामंत्री ने कहा- पूर्व सीएम बघेल मौन क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज होने पर भाजपा महामंत्री ने कहा- पूर्व सीएम बघेल मौन क्यों?
Thu, 27 Jun 2024 09:52 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 27 Jun 2024 09:52 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बहुतचर्चित कोयला घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप सचिव रही सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा ने पूर्व सीएम बघेल पर हमला बोला है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बहुतचर्चित कोयला घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप सचिव रही सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा ने पूर्व सीएम बघेल पर हमला बोला है। सौम्या के जमानत याचिका खारिज होने पर उन्होंने कहा है कि बार-बार जमानत याचिका खारिज होना यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय है। अपने शासनकाल में कांग्रेस ने हर स्तर पर घपले-घोटाले करके छत्तीसगढ़ को लूटने-खसोटने में जरा भी कसर नहीं छोड़ी है।
रोहरा ने निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जब भी भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों पर सवाल उठे, तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल हर बार सौम्या समेत तमाम घपलेबाजों के वकील बनकर उनका बचाव करते रहे। सौम्या चौरसिया जब गिरफ्तार हुई थी, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस गिरफ्तारी को तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई बताया था। अपनी सरकार के खिलाफ इसे साजिश बताया था। अब पिछले कई महीनों से सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका को खारिज किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रायपुर के विशेष अदालत ने कहा है कि इस मामले में सौम्या की प्रथमदृष्टया संलिप्तता लग रही है, तो भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए इतनी बड़ी बात कही थी कि तानाशाही हो रही है, गलत हो रहा है।
उन्होंने बघेल से अब इस मामले में अपना नजरिया साफ करने की मांग की और जानना चाहा कि बघेल अब इस विषय पर क्यों नहीं बोलते हैं? ऐसा कैसे संभव है कि किसी मुख्यमंत्री की उपसचिव इतना बड़ा भ्रष्टाचार कर रही हो और मुख्यमंत्री को पता न हो, उनकी खुद की संलिप्तता न हो। रोहरा ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल की जानकारी के अभाव में यह हो रहा हो, यह तो संभव हो ही नहीं सकता।