फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG news: Missing minor girl found in UP Gorakhpur

बाली उम्र का इश्क: बालिग होकर लौटी लापता लड़की, बात नहीं कराई तो हुई फरार, दो साल से थी बॉयफ्रेंड के घर

Sat, 10 Jun 2023 06:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 06:31 PM IST
सार

दो साल से लापता रायपुर की नाबालिग लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड के घर यूपी के गोरखपुर में मिली है। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिवार और पुलिस युवती की खोजबीन में लगे थे।

विज्ञापन
CG news: Missing minor girl found in UP Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो साल से लापता रायपुर की नाबालिग लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड के घर यूपी के गोरखपुर में मिली है। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिवार और पुलिस युवती की खोजबीन में लगे थे। 2 साल बाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को अपहरण नाबालिग लड़की को गोरखपुर कैंट क्षेत्र के भैरोपुर से बरामद किया गया। वहीं उसके फेसबुक फ्रेंड को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाई। मामला रायपुर जिले के टिकरापारा थाने क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


साल 2021 में 16 वर्षीय लड़की घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने खोजबीन की, पता नहीं चलने पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों खोजबीन कर रही थी, लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। कुछ दिन पहले लड़की ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर ग्राहक सेवा केंद्र भैरोपुर के संचालक के खाते में रुपए मंगाए, जिससे जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गुरुवार को गोरखपुर के लिए रवाना हुई।  
विज्ञापन


ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को इसके बारे में पूछताछ कर  हिरासत में ले लिया। पूरी जानकारी मिलने पर पुलिस ने भैरोपुर निवासी सोनू कुमार के घर पहुंची और नाबालिग लड़की को बरामद किया। वहीं लड़की के फेसबुक फ्रेंड सोनू ने बताया कि उनकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच गहरा दोस्ती हो गई। बात करने के लिए मोबाइल नहीं मिलने पर दो साल पहले परिजनों से नाराज होकर लड़की अपने फेसबुक दोस्त के पास आ गई। फिर दोनों साथ में रहने लगे। लापता होने के समय युवती नाबालिग थी, अब बालिग हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed