Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Ministers, MLA and MP including CM Sai are campaigning in Odisha-Jharkhand

CG News: सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार

Sat, 11 May 2024 12:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 11 May 2024 12:26 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव बीतने के बाद प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय समेत छत्तीसगढ़ के मंत्रियों,विधायकों और सांसदों ने ओडशा और झारखंड में डेरा जमाये हुए हैं।

विज्ञापन
CG News: Ministers, MLA and MP including CM Sai are campaigning in Odisha-Jharkhand
सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव बीतने के बाद प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय समेत छत्तीसगढ़ के मंत्रियों,विधायकों और सांसदों ने ओडशा और झारखंड में डेरा जमाये हुए हैं। वहां पर पार्टी का जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं का झारखंड और ओड़िशा में हो रहे चुनावों में लगातार दौरा जारी है। भाजपा के मंत्री-विधायक, सांसद, पूर्व सांसद सहित भाजपा पदाधिकारी ओड़िशा और झारखंड में भाजपा की जीत के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीजेपी प्रवासी कार्यकर्ता समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक श्री शुक्ला ने बताया कि ओड़िशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, भाजपा पदाधिकारी कमल खिलाने के लिए जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय, उपमुख्यमंत्री श्री साव, मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी व टंकराम वर्मा, सांसदगण सुनील सोनी, देवेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पांडेय, प्रेमप्रकाश पांडेय, चुन्नीलाल साहू, विधायकगण राजेश मूणत, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, योगेश्वर राजू सिन्हा, गुरु खुशवंत साहेब व संपत अग्रवाल, पूर्व विधायकगण शिवरतन शर्मा, त्रिलोचन पटेल व श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, पूर्व सांसद द्वय दिनेश कश्यप, व चंदूलाल साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, धनीराम बारसे, जगन्नाथ पाणिग्रही, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी ओड़िशा में पार्टी के पक्ष में प्रचार में जुटे हैं।
विज्ञापन


सीएम साय ने चुनावी सभा में कहा कि झारखंड के लोगों को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने खूब भरमाया है। हमेशा यही भ्रम फैलाते हैं कि मोदी और भाजपा सरकार आई तो यहां के जल, जंगल, जमीन को लूट लेगी। जबकि पूरे झारखंडवासियों को पता है कि यहां के जमीन को लूटने वाला एक मात्र आदमी यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। झारखंड के लिए दुर्भाग्य की बात है कि आज यहां के पूर्व मुख्यमंत्री जमीन लूटने के मामले में और माइंस के लिए जमीन लेने के मामले में जेल में हैं। इसके साथ ही सीएम ने ओडिशा के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर, सिमडेगा जिले के कुरडेग और गुमला जिले के चैनपुर में सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार को घेरते हुएसाय ने कहा कि झारखंड की धरती खनिज संसाधन, वन संसाधन, उपजाऊ मिट्टी से भरपूर है। झारखंड में आयरन ओर का सबसे बड़ा डिपो है। लेकिन झारखंड की गठबंधन सरकार ने यहाँ के बेटे-बेटियों के भविष्य की बिल्कुल भी चिंता नहीं की। यहाँ के लाखों युवाओं को रोजगार देने की जगह संसाधनों को जमकर लूटा। ऐसे लोगों से सचेत रहना है, लोकसभा चुनाव में इनको सबक सिखाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed