फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Kharun Ganga maiya Aarti will not be stopped said Virender Singh Tomar

आरती पर ये कैसा तकरार?: वीरेंद्र सिंह बोले- 'मेरी हत्या कर दो, जेल में डाल दो, फिर भी बंद नहीं होगी गंगा आरती'

Wed, 23 Apr 2025 09:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 09:31 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट तट पर प्रतिदन होने वाली खारून गंगा मैया आरती को लेकर विवाद गहराया हुआ है। 
 

विज्ञापन
CG News: Kharun Ganga maiya Aarti will not be stopped said Virender Singh Tomar
ग्राफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट तट पर प्रतिदन होने वाली खारून गंगा मैया आरती को लेकर विवाद गहराया हुआ है। यहां के कुछ असमाजिक तत्व सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिये होने वाली इस आरती का विरोध जताया है। आरती करने पर कड़ा ऐतराज जताया है। अब इस मामले में कुछ असमाजिक तत्वों शह पर राजनीति हो रही है। मामले में खारून गंगा मैया आरती के प्रमुख आयोजक वीरेंद्र सिंह तोमर ने ऐलान करते हुए कहा है कि चाहें “मैं जेल चला जाऊं या मेरी हत्या कर दी जाए, लेकिन खारून गंगा मैया की आरती कभी बंद नहीं होगी। यह आरती हमारी आस्था का सवाल है। इसे कोई खत्म नहीं कर सकता।
विज्ञापन




Read More: पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के कारोबारी दिनेश का अंतिम संस्कार कल, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह आरती न केवल प्रदेश की गहरी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता, एकजुटता और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का भी एक मजबूत माध्यम है। लेकिन हाल के दिनों में यह आयोजन कुछ असामाजिक तत्वों को खटकने लगा है। आयोजकों को आरती बंद करने की धमकियां दी जा रही हैं और जानबूझकर आयोजन में बाधाएं उत्पन्न की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोमर ने बताया कि यह आयोजन निरंतर सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को आध्यात्म से जोड़ने और समाज में सकारात्मकता फैलाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोग इस दिव्य परंपरा को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे शांति और श्रद्धा का वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने माँ खारून गंगा आरती महादेव घाट समिति प्रशासन और समाज के सभी वर्गों से अपील किया है कि  इस धार्मिक आयोजन की रक्षा के लिये लोग एक साथ खड़े हो। 

Read More:  'धर्म पूछकर गोली मारी, ये हिंदुओं पर हमला': कारोबारी दिनेश के निधन पर रायपुर में शोक की लहर, किसने क्या कहा?



दूसरी ओर माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जन सेवा समिति एवं करणी सेना के तत्वावधान में विगत तीन वर्षों से माँ खारुन गंगा महाआरती एवं हटकेश्वर महादेव की पूजा कराई जा रही है। यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिये आयोजित किया जा रहा है। ऐसे कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस धार्मिक आयोजन को बाधित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 मार्च 2025 की रात्रि में गंगा आरती घाट पर लगे बैनर-पोस्टर को उपद्रवियों द्वारा फाड़ दिया। इतना ही नहीं समिति के सदस्यों और आरती संपन्न कराने वाले ब्राह्मणों को धमकी दी गई है कि यदि आरती जारी रही तो उन्हें भी बख्शा नहीं जायेगा। इस लेकर संगठन ने डीडी नगर थाने में आवेदन भी सौंपा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed