फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Jageshwar Yadav of Chhattisgarh honored with Padma Shri; Chief Minister Vishnu Dev Sai congratulated

CG News: छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव हुए पद्मश्री से सम्मानित; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

Fri, 10 May 2024 03:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 May 2024 03:38 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए काम करने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

विज्ञापन
CG News: Jageshwar Yadav of Chhattisgarh honored with Padma Shri; Chief Minister Vishnu Dev Sai congratulated
छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव हुए पद्मश्री से सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए काम करने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने जागेश्वर यादव के जीवन को प्रेरणादायक बताया। 
विज्ञापन


सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स में बधाई संदेश में उन्होंने लिखा है कि- छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले बिरहोर के भाई जागेश्वर यादव को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आदिवासी उत्थान के लिए प्रतिबद्ध आपका सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
विज्ञापन


जागेश्वर यादव का नाम 2024 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हुआ था। जशपुर जिले के बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर काम करने पर उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जागेश्वर यादव ने आदिवासियों को साक्षर करने और शिशु मृत्यु दर कम करने जैसे बड़े काम किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed